Aaj Ka Panchang 2 January 2024: आज का पंचांग क्या है, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 January 2024: आज 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार का दिन हैं. हिंदू तिथि की बात करें तो आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Aaj Ka Panchang 2 January 2024

Aaj Ka Panchang 2 January 2024( Photo Credit : news nation)

Aaj Ka Panchang 2 January 2024: आज का पंचांग क्या है ये जान लें. आज का पंचांग - 2 जनवरी 2024 मंगलवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है. नए साल की शुरुआज हो चुकी है. अगर आप अपने इस साल को तरक्की का साल बनाना चाहते हैं तो कोई भी शुभ कार्य आप शुभ समय में करने की आदत आज से ही डाल लें. हिंदू पंचांग के अनुसार अगर आप शुभ मुहूर्त देकर कोई काम करेंगे और अशुभ मुहूर्त में वो काम करने से बचेंगे तो आपको भविष्य में इसका लाभ भी आवश्य मिलता है. पंचांग के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. किस समय पूजा करें और किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है. अभिजीत मुहूर्त क्या है और आज किस दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए ये भी जानकारी आपको दे रहे हैं. कहते हैं अगर कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. शादी के साय भी हैं ऐसे में अगर आप शुभ और अशुभ मुहूर्त के अलावा राहु काल के समय को भी ध्यान में रखकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आप अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी बिज़नेस डील के लिए जा रहे हैं तो भी आपको अशुभ समय से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आसानी से सफल नहीं होता उसमें कोई ना कोई अड़चन जरूर आती है. इसके अलावा आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है और चंद्रोदय का समय क्या है ये भी आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता रहे हैं. 

Advertisment

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत - 12:04:21 से 12:45:49 तक

इस समय गलती से भी ना करें कोई शुभ काम - अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 09:18:32 से 10:00:00 तक

कुलिक- 13:27:16 से 14:08:43 तक

कंटक- 07:55:38 से 08:37:05 तक

राहु काल- 15:00:32 से 16:18:16 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 09:18:32 से 10:00:00 तक

यमघण्ट- 10:41:27 से 11:22:54 तक

यमगण्ड- 09:49:38 से 11:07:21 तक

गुलिक काल- 12:25:05 से 13:42:49 तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी - 11:42:57 तक

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:14:11

सूर्यास्त- 17:36:00

चन्द्र राशि- सिंह - 18:29:42 तक

चन्द्रोदय- 23:17:00

चन्द्रास्त- 11:16:59

ऋतु- शिशिर

तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi 2 january 2024 Religion hindu panchang panchang Aaj Ka Panchang 2 January 2024 Aaj Ka Panchang
      
Advertisment