Aaj Ka Panchang 12 December 2023: आज का पंचांग क्या है, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 December 2023: आज 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है.आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

Aaj Ka Panchang 12 December 2023: आज 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है.आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

author-image
Inna Khosla
New Update
aaj ka panchang 12 december 2023 panchang today tuesday know puja shubh muhurat puja

Aaj Ka Panchang 12 December 2023( Photo Credit : news nation)

Aaj Ka Panchang 11 December 2023: आज का पंचांग क्या है ये जान लें. आज 12 दिसंबर 2023 मंगलवार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज अनुराधा नक्षत्र है. आज का दिन कैसा रहने वाला है. किस समय पूजा करें और किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है. अभिजीत मुहूर्त क्या है और आज किस दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए ये भी जानकारी आपको दे रहे हैं. कहते हैं अगर कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. दिसंबर का महीना चल रहा है. शादी के साय भी हैं ऐसे में अगर आप शुभ और अशुभ मुहूर्त के अलावा राहु काल के समय को भी ध्यान में रखकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आप अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी बिज़नेस डील के लिए जा रहे हैं तो भी आपको अशुभ समय से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आसानी से सफल नहीं होता उसमें कोई ना कोई अड़चन जरूर आती है. इसके अलावा आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है और चंद्रोदय का समय क्या है ये भी आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता रहे हैं. 

Advertisment

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त  05:15 ए एम से 06:09 ए एम 

प्रातः सन्ध्या  05:42 ए एम से 07:04 ए एम

अभिजित मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:35 पी एम 

विजय मुहूर्त 01:58 पी एम से 02:40 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:23 पी एम से 05:50 पी एम 

सायाह्न सन्ध्या 05:25 पी एम से 06:47 पी एम

अमृत काल  02:36 ए एम, दिसम्बर 13 से 04:09 ए एम, दिसम्बर 13 

निशिता मुहूर्त 11:48 पी एम से 12:42 ए एम, दिसम्बर 13

इस समय गलती से भी ना करें कोई शुभ काम - अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

राहुकाल 02:50 पी एम से 04:08 पी एम Rahu Kalam

यमगण्ड 09:39 ए एम से 10:57 ए एम

आडल योग 07:04 ए एम से 11:57 ए एम 

दुर्मुहूर्त 09:08 ए एम से 09:50 ए एम

गुलिक काल 12:15 पी एम से 01:32 पी एम  10:53 पी एम से 11:48 पी एम

वर्ज्य 05:21 पी एम से 06:53 पी एम विंछुड़ो पूरे दिन

गण्ड मूल 11:57 ए एम से 07:05 ए एम, दिसम्बर 13    

बाण रोग - 05:48 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र - अनुराधा - 11:57 ए एम तक

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 07:04 ए एम (Sunrise) 

सूर्यास्त 05:25 पी एम (Sunset)

चन्द्र राशि- वृश्चिक

चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं (Moonrise)

चन्द्रास्त 04:42 पी एम

ऋतु - हेमंत

तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi रिलिजन न्यूज Aaj Ka Panchang Religion News Religion panchang hindu panchang Aaj Ka Panchang 12 December 2023 12 December 2023
Advertisment