Aaj Ka Panchang 11 February 2025: क्या है आज 11 फरवरी का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 11 February 2025: पंचांग देखकर ग्रहों और नक्षत्रों की गणना की जाती है, जिस आधार पर ये बताया जाता है कि शुभ मुहूर्त कब है, राहु काल का समय कब होगा और इसी तरह की अहम जानकारी आप पंचांग देखकर ले सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 11 February 2025: पंचांग देखकर ग्रहों और नक्षत्रों की गणना की जाती है, जिस आधार पर ये बताया जाता है कि शुभ मुहूर्त कब है, राहु काल का समय कब होगा और इसी तरह की अहम जानकारी आप पंचांग देखकर ले सकते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Panchang 11 March 2025

Aaj Ka Panchang 11 February 2025 Photograph: (News Nation)

Aaj Ka Panchang 11 February 2025: आज 11 फरवरी मंगलवार का दिन है. हनुमान जी के आशीर्वाद से मंगलवार को किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग होते हैं. लेकिन इसके अलावा पंचांग के अनुसार आप कोई भी शुभ कार्य किस समय पर कर रहे हैं इसका भी प्रभाव पड़ता है. आज का पंचांग - 11 फरवरी 2025 मंगलवार माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र है. बुध ग्रह का कुम्भ राशि में प्रवेश भी हो रहा है. तमिल बहुसंख्यक देशों में आज थाई पूसम भी मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप आज के दिन किसी मंगल कार्य को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जान लें कि आज का शुभ मुहूर्त क्या है. राहु काल के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें. 

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- चतुर्दशी - 18:58:35 तक

नक्षत्र- पुष्य - 18:35:16 तक

करण- वणिज - 18:58:35 तक

पक्ष- शुक्ल

योग- आयुष्मान - 09:05:41 तक

वार- मंगलवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:03:11

सूर्यास्त- 18:08:01

चन्द्र राशि- कर्क

चन्द्रोदय- 16:59:00

चन्द्रास्त- 30:57:59

ऋतु- शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 29

मास पूर्णिमांत- माघ

मास अमांत- माघ

दिन काल- 11:04:50

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 09:16:09 से 10:00:28 तक

कुलिक- 13:42:05 से 14:26:24 तक

कंटक- 07:47:30 से 08:31:49 तक

राहु काल- 15:21:48 से 16:44:54 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 09:16:09 से 10:00:28 तक

यमघण्ट- 10:44:47 से 11:29:07 तक

यमगण्ड- 09:49:23 से 11:12:29 तक

गुलिक काल- 12:35:35 से 13:58:42 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 12:13:26 से 12:57:45 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- उत्तर

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Religion News in Hindi Aaj Ka Panchang today panchang
      
Advertisment