Chandra Grahan 2026: होलिका दहन के साथ लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के खुलेंगे भाग्य द्वार

Chandra Grahan 2026; साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को यानी होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण का समय, कहां दिखेगा और किन राशियों को मिलेगा इस ग्रहण का मिलेगा लाभ.

Chandra Grahan 2026; साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को यानी होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण का समय, कहां दिखेगा और किन राशियों को मिलेगा इस ग्रहण का मिलेगा लाभ.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Chandra Grahan 2026

Chandra Grahan 2026 (AI Image)

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ रहा है. खास बात यह है कि इसी दिन होलिका दहन भी मनाया जाएगा. यह ग्रहण  पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे खगोलीय नजर से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दुर्लभ संयोग को लेकर लोगों में खास उत्सुकता देखी जा रही है.ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण का समय, कहां दिखेगा और किन राशियों को मिलेगा इस ग्रहण का मिलेगा लाभ.  

Advertisment

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से होगी. इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. वहीं, उपच्छाया चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगा. भारत में अधिकतर स्थानों पर यह आंशिक रूप में दिखाई देगा.

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह खगोलीय घटना सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगी. इसे पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा. पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में प्रच्छाया ग्रहण नजर आने की संभावना है.

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है. हालांकि, इस बार तीन राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण आर्थिक राहत लेकर आ सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति संभव है. व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नई नौकरी या प्रमोशन के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.

धनु राशि 

वहीं बात धनु राशि वालों की तो इनके लिए यह ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. बिजनेस में विस्तार हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aamlaki Ekadashi 2026: कब है आमलकी एकदाशी? इस दिन बनेंगे 4 शुभ संयोग, जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

chandra grahan Holi 2026
Advertisment