चैत्र नवरात्र: आज एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का पूजन, कन्याओं की ऐसे करें पूजा
इस बार नवरात्र में अष्टमी-नवमी एक ही दिन है। ऐसा संयोग 19 साल बाद आया है। आज उपवास रख रहे लोग अपना व्रत खोलेंगे।
नई दिल्ली:
इस बार नवरात्र में अष्टमी-नवमी एक ही दिन है। ऐसा संयोग 19 साल बाद आया है। आज उपवास रख रहे लोग अपना व्रत खोलेंगे।
मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा की तैयारियां की जा रही है। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। अष्टमी और नवमी एके एक ही दिन पड़ने से इस बार नवरात्रि आठ दिनों की है।
नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और कन्या पूजन करते है। नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व और लाभ हैं।
सूर्योदनी अष्टमी 25 मार्च रविवार को सुबह 8.00 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। सुबह 9 बजे से पहले नवमी तिथि शुरू होने के कारण पूरे दिन व्यापनी नवमी तिथि जाएगी।
और पढ़ें: नवरात्रि 2018: व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं
कन्याओं की ऐसे करें पूजा
कन्या पूजन को मां का स्वरुप कहा जाता है। पूजन के लिए नौ कन्याओं को घर में आमंत्रित करना चाहिए। पहले उनके पैरों को धोएं और साफ़ करें।
इसके बाद उन्हें साफ़ स्थान पर बिठाये। उनके माथे पर कुमकुम या तिलक लगाएं और कलाई पर मौली बांधे। पूजन समाप्त होने के बाद पूरी , हलवा और चना भोग के रूप मे दें तथा दक्षिणा देकर विदा करें। कन्याओं के जाने से पहले घर के सदस्य अवश्य उनका आशीर्वाद लें।
और पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे देश से 'मन की बात'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए