logo-image

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा उपारी बाधाओं से मुक्ति

Shardiya Navratri 2022 Day 7 Maa Kaalratri Mantra: नवरात्रि के सप्तमी तिथि मां कालरात्रि की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. मां कालरात्रि अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करने वाली हैं, इसलिए माता को शुभंकारी देवी भी कहा जाता है.

Updated on: 04 Oct 2022, 02:37 PM

नई दिल्ली:

Shardiya Navratri 2022 Day 7 Maa Kaalratri Mantra: नवरात्रि के सप्तमी तिथि मां कालरात्रि की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. मां कालरात्रि अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करने वाली हैं, इसलिए माता को शुभंकारी देवी भी कहा जाता है. मां कालरात्रि का यह स्वरूप अत्यंत विकराल और भयानक है, यह देवी दुर्गा के विनाशकारी अवतारों में से एक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि का इसी दिन नेत्र खोला जाता है. माता शत्रुओं का विनाश करती हैं और भक्तों की रक्षा करती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं मां कालरात्रि के दिव्य और गुप्त मंत्रों के बारे में. 

मां कालरात्रि के मंत्र (Maa Kaalratri Ke Mantra)
- बीज मंत्र 
ओम कालरात्र्यै नम:।
ओम फट् शत्रुन साघय घातय ओम।

- स्तुति मंत्र 
या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

- प्रार्थना मंत्र 
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलभ्यक्त शरीररिणी।।
वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।
वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णाकालरात्रिर्भयड्करी।।

- ध्यान मंत्र 
करालवंदना धोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्।
कालरात्रिं करालिंका दिव्यां विद्युतमाला विभूषिताम।।
दिव्यं लौहवज्र खड्ग वामोघोर्ध्व कराम्बुजाम्।
अभयं वरदां चैव दक्षिणोध्वाघ: पार्णिकाम् मम।।
महामेघ प्रभां श्यामां तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा।
घोरदशं कारालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्।।
सुख पप्रसन्न वदना स्मेरान्न सरोरूहाम्।
एवं सचियन्तयेत् कालरात्रिं सर्वकाम् समृद्धिदाम्।।

- अन्य मंत्र 
ओम ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।

ओम ऐं सर्वाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या अखिलेश्वरी।
एवमेव त्वथा कार्यस्मद् वैरिविनाशनम् नमो सें ऐं ओम।।