/newsnation/media/post_attachments/images/2023/10/19/collage-maker-19-oct-2023-05-40-pm-4849-59.jpg)
Maa Katyayani Ki Aarti( Photo Credit : Social Media)
Maa Katyayani Ki Aarti: 20 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी. मान्यता है कि विधि-विधान के साथ मां कात्यायनी की पूजा करने से वह अत्यंतन प्रसन्न होती हैं. मां को पूजा में गुलाब का फूल जरूर अर्पित करें. इसके साथ ही उन्हें शहद का भी भोग लगाएं. ऐसा करने से वह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी. ऐसे में नवरात्रि के छठे दिन आपको मां कात्यायनी की आरती जरूर करनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. तो चलिए जानते हैं मां कात्यायनी की आरती के बारे में.
मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा।
कई नाम हैं, कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की।
झूठे मोह से छुड़ाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।
मां कात्यायनी की स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
मां कात्यायनी की प्रार्थना
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें -
Source : News Nation Bureau