Santoshi Maa Aarti: चैत्र नवरात्रि के दौरान संतोषी मां की करें ये आरती, शुभ फल की होगी प्राप्ति

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. इस दौरान माना जाता है कि मां संतोषी की पूजा के बाद आरती (jai santoshi mata aarti) उतारने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. तो, चलिए देख लें कि मां संतोषी की कौन-सी आरती (santoshi mata aarti with lyrics) पढ़नी है.

author-image
Megha Jain
एडिट
New Update
Santoshi Maa Aarti

Santoshi Maa Aarti( Photo Credit : social media)

चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2022) के पावन त्योहार में देवी मां की पूजा होती है. अब, नौ दिनों तक दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा (santoshi mata ki aarti) की जाएगी. इस दौरान आप मां संतोषी (santoshi maa) की भी आराधना कर सकते हैं. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता संतोषी के पिता गणेश और माता रिद्धि-सिद्धि हैं. कहते हैं कि मां संतोषी की पूजा के बाद आरती (jai santoshi mata aarti) उतारने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. तो, चलिए देख लें कि मां संतोषी की कौन-सी आरती (santoshi mata aarti with lyrics) पढ़नी है -

Advertisment

यह भी पढ़े : Vinayak Chaturthi 2022 Mantra: विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की आरती करने के बाद पढ़ें ये मंत्र, हर बाधा हो जाएगी खत्म

संतोषी मां की आरती (santoshi maa aarti)

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता,
अपने सेवक जन को, सुख संपति दाता,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो,
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे,
मंद हँसत करूणामयी, त्रिभुवन जन मोहे,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे,
धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरें न्यारे,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो,
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही,
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई,
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै,
जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय दुखी, दरिद्री ,रोगी , संकटमुक्त किए,
बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो,
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे,
संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

जय संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे,
ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे,
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता !!

jai santoshi maa aarti chaitra navra santoshi maa santoshi mata aarti sunaiye santoshi mata aarti lyrics santoshi maa aarti lyrics santoshi mata bhajan संतोषी मां आरती jai santoshi mata aarti santoshi mata aarti jai santoshi mata santoshi mata aarti hindi
      
Advertisment