Surya Dev Aarti: रविवार के दिन करें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगी खुशहाली और शांति

आज 6 मार्च को रविवार का दिन है. आज का दिन भगवान सूर्य देव (lord surya dev aarti) को समर्पित होता है. ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की आरती (Sunday Special Surya Dev Aarti) सुनने या पढ़ने से खुशहाली आती है.

author-image
Megha Jain
एडिट
New Update
surya dev aarti

Sunday Special Surya Dev Aarti ( Photo Credit : social media)

आज 6 मार्च को रविवार का दिन है. आज का दिन भगवान सूर्य देव (surya dev aarti) को समर्पित होता है. माना जाता है कि सूर्य देव की पूजा और अराधना करने से जीवन में शांति (lord surya aarti) मिलती है. यूं तो हर दिन सूर्य देव को नमस्कार करना शुभ होता है लेकिन रविवार के दिन सूर्य नमस्कार का विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की आरती सुनने या पढ़ने से खुशहाली आती है. आप भी सूर्यदेव की पूजा करते समय ये आरती सुन सकते हैं.  

Advertisment

यह भी पढ़े : Shri Krishna Chalisa: Holi के दौरान पढ़ेंगे श्री कृष्ण का ये चालीसा, दूर होगी जीवन की हर विपदा

सूर्यदेव की आरती (sunday special surya dev aarti) 

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।


देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

aarti surya dev रविवार सूर्य देव की आरती sunday special surya dev aarti life Hap sunday aarti surya dev aarti hindi lyrics surya aarti 6 march sunday aarti Surya Dev surya dev aarti hindi रविवार की आरती lord surya aarti aarti surya narayan surya dev aarti
      
Advertisment