/newsnation/media/post_attachments/images/2022/04/03/mahagauri-63.jpg)
मां महागौरी की इस आरती से हर लाइलाज बीमारी हो जाती है दूर( Photo Credit : News Nation)
Chaitra Navratri 2022 Day 8, Maa Maha Gauri Aarti: नवरात्रि के आठवें दिन का विशेष महत्व है. इस दिन की तिथि को अष्टमी कहा जाता है. अष्टमी के दिन ही कंजक अर्थात कन्याएं पूजी जाती हैं. इस दिन माँ दुर्गा के महागौरी स्वरूप कजी पूजा की जाती है. माता के इस स्वरूप की पूजा करने से मां दुर्गा के साथ साथ भगवान श्री गणेश की भी विशेष कृपा बरसती है. माँ का महागौरी रूप भगवान गणेश की माता के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में मां महागौरी की पूजा अर्चना करने से जहां एक ओर गणपति बाप्पा रिद्धि, सिद्धि और बुद्धि प्रदान करते हैं. वहीं, मां महागौरी निरोगी होने का वरदान देती हैं.
इसके अतिरिक्त, कोई भी पूजा आरती के बिना अपूर्ण है. इसी वजह से मां की आरती का भी विशेष महत्व और प्रभाव है. मां महागौरी की आरती मात्र से हर प्रकार की लाइलाज बीमारी नष्ट हो जाती है और मृत्यु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है.
मां महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जगत की महामाया।
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहां निवासा।
चंद्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे।
भीमा देवी विमला माता। कोशकी देवी जग विख्याता।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।
सती संत हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया। शरण आने वाले संकट मिटाया।
शनिवार की तेरी पूजा जो करता। मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।
भक्त बोलो तो सच तुम क्या रहे हो। महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।
Source : News Nation Bureau