रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

author-image
IANS
New Update
रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisment

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। इन ट्रकों में बर्तन, चादरें, कंबल, दवाइयां, मच्छरदानी, जूते, चप्पल, चूल्हे और अन्य आवश्यक सामान हैं, जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजे गए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब इस समय भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पंजाब के किसान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कह रहे हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगर पैसे मांगने आएं तो उन्हें सहायता न दी जाए, क्योंकि उनका दावा है कि इसका उपयोग चुनावी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सिरसा ने इसे पंजाब के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा, पंजाब ने हमेशा देश के लिए योगदान दिया है और बड़ी से बड़ी आपदाओं का डटकर सामना किया है। उसे मदद की जरूरत नहीं, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम उस राज्य का सहयोग करें, जिसने देश को इतना कुछ दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि वह हर आपदा से साहस और दृढ़ संकल्प के साथ उभरा है। यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में ऐसी विपदा आई हो। अतीत में भी पंजाब ने अनगिनत चुनौतियों का सामना किया है और हर बार मजबूती से आगे बढ़ा है। इस बार भी पंजाब ऐसा ही करेगा।

सिरसा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली की जनता और सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर किसानों के लिए डीजल और ट्रैक्टर जैसी अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, यह राहत सामग्री कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य पंजाब के लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि वे इस संकट में अकेले नहीं हैं।

--आईएएनएस

एकेएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment