/newsnation/media/media_files/2026/02/23/army-2026-02-23-14-56-38.jpg)
army
भारत और जापान के बीच 7वां संयुक्त सैन्य अभ्यास #DharmaGuardian 2026 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक उत्तराखंड के चौबट्टिया में आयोजित किया जाएगा. इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी युद्ध और आतंकवाद-रोधी अभियानों में दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना है.
'धर्म गार्डियन' भारत और जापान के बीच एक सालाना सैन्य अभ्यास है. इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और जापान में होता है. पिछली बार अभ्यास फरवरी-मार्च 2024 में राजस्थान में हुआ था. इस दौरान भारतीय सेना के 120 सैनिकों की टुकड़ी, जिसमें मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट के सैनिक शामिल होंगे. 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिक इस अभ्यास करेंगे.
🚨 #Breaking
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) February 23, 2026
भारत–जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास #DharmaGuardian उत्तराखंड में कल से 🇮🇳🇯🇵
भारत और जापान के बीच 7वां संयुक्त सैन्य अभ्यास #DharmaGuardian 2026 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक उत्तराखंड के चौबट्टिया में आयोजित किया जाएगा।
इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी युद्ध और आतंकवाद-रोधी… pic.twitter.com/nzHPaoYgIw
इस अभ्यास का उद्देश्य क्या है
इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अंतर-संचालन को बढ़ाना है. इस दौरान संयुक्त योजना और सामरिक रणनीतियों पर जोर रहेगा. यह अभ्यास भारत और जापान के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को ताकत देगा. क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है.
प्रमुख गतिविधियां
▪️ टेम्पररी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना
▪️ ISR ग्रिड का विकास
▪️ मोबाइल चेक पोस्ट
▪️ कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन
▪️ हेलिबोर्न मिशन
▪️ हाउस इंटरवेंशन ड्रिल्स
दो सप्ताह तक सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष युद्ध कौशल को और निखारेंगे. यह अभ्यास भारत–जापान रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us