/newsnation/media/media_files/2026/02/25/military-execise-2026-02-25-12-26-06.jpg)
military execise (ANI)
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का 7वां संस्करण आज यानि बुधवार को उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ. यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाने वाला है. इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत की ओर से लद्दाख स्काउट्स इकाई के 120 सैनिक भाग लेने वाले हैं.
🇮🇳🇯🇵 #Breaking
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) February 24, 2026
भारत और जापान का युद्धभ्यास
#DharmaGuardian शुरू
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का 7वां संस्करण आज उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ।
यह अभ्यास 24 फरवरी से 9… pic.twitter.com/xhNVEeRUmW
120 जवान भागीदारी कर रहे हैं
वहीं जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 जवान भागीदारी कर रहे हैं. यह संयुक्त अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित होता है. दोनों देशों के रक्षा सहयोग यह अहम अंग है. दो सप्ताह तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों की क्षमता को सुदृढ़ बनाना है.
सर्च आपरेशन का अभ्यास किया जाएगा
इस अभ्यास में सैनिक संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक समन्वय और उच्च स्तरीय शारीरिक दक्षता पर खास ध्यान देंगे. इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग आपसी तालमेल (इंटरआपरेबिलिटी) का अहम​ हिस्सा बनाया गया है.अभ्यास के वक्त अस्थायी आपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकानिसेंस (आइएसआर) ग्रिड तैयार करना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट को स्थापित करना और शत्रुतापूर्ण वातावरण में कार्डन एंड सर्च आपरेशन का अभ्यास किया जाएगा. इसके साथ ही हेलिबोर्न आपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभी आयोजन होगा. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार,‘धर्मा गार्डियन’ जैसे संयुक्त अभ्यास भारत और जापान के बीच सामरिक विश्वास और सहयोग को काफी मजूबती देने वाले हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us