रजत भस्म: चांदी के शोधन से बना पाउडर त्वचा को देगा नई ऊर्जा, मिलेगा प्राकृतिक निखार

रजत भस्म: चांदी के शोधन से बना पाउडर त्वचा को देगा नई ऊर्जा, मिलेगा प्राकृतिक निखार

रजत भस्म: चांदी के शोधन से बना पाउडर त्वचा को देगा नई ऊर्जा, मिलेगा प्राकृतिक निखार

author-image
IANS
New Update
रजत भस्म: चांदी के शोधन से बना पाउडर त्वचा को देगा नई ऊर्जा, मिलेगा प्राकृतिक निखार

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आयुर्वेद में सदियों से जड़ी-बूटियों के जरिए बीमारियों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भस्म के जरिए भी कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है?

Advertisment

हम बात कर रहे हैं रजत भस्म की। रजत मतलब चांदी और भस्म मतलब राख। ये चांदी की राख होती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों को मिलाकर राख को औषधि बना दिया जाता है। आज हम आपको बताएंगे रजत भस्म क्या है और ये त्वचा के लिए कैसे औषधि की तरह काम करती है।

रजत भस्म को शुद्ध चांदी से और शुद्ध पारंपरिक विधि से तैयार किया जाता है, जिसमें छोटी सी गलती भी पूरी भस्म को बिगाड़ सकती है। इसमें बार-बार चांदी का शोधन किया जाता है और कुछ खास तरह की जड़ी-बूटियों का मिश्रण मिलाया जाता है। यह एक महीन पाउडर होता है, जो अक्सर सफेद या हल्का ग्रे होता है, जिसे न्यूनतम धातु अवशेष के साथ जैव-संगत माना जाता है। इसे पुनर्जीवक का सबसे सरल और असरदार तरीका माना गया है। ये कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है, लेकिन आज हम सिर्फ त्वचा से जुड़े फायदों के बारे में बात करेंगे।

रजत भस्म में शीतल, जीवाणुरोधी, त्वचा को शांत करने वाले और प्राकृतिक तरीके से स्किन को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से रजत भस्म को त्वचा के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना गया है। अगर स्किन का प्राकृतिक निखार गायब हो गया है, त्वचा रूखी और बेजान हो गई है और हद से ज्यादा संवेदनशील है, तो रजत भस्म का लेप एक बार में ही सारी परेशानियों से राहत देगा।

रजत भस्म त्वचा की इरिटेशन को कम करता है, त्वचा के प्राकृतिक निखार को वापस लाता है, त्वचा की लेयर को मजबूत करता है, और त्वचा की भीतरी परतों में ऑक्सीजन का संचार तेजी से करता है। रजत भस्म को बादाम तेल या जैतून के तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हफ्ते में दो बार रजत भस्म का पैक चेहरे पर लगाया जा सकता है। पहले अपनी त्वचा के पीएच मान को देखते हुए रजत भस्म के पैक को पहले चेहरे पर थोड़ा सा लगाकर रहने दें। अगर किसी प्रकार की परेशानी जैसे खुजली या लाल चकत्ते नहीं पड़ते हैं, तभी भस्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment