राहुल गांधी के 'वोटों की चोरी' वाले आरोप सही, यह भाजपा की रणनीति : कांग्रेस नेता गुरुनादम

राहुल गांधी के 'वोटों की चोरी' वाले आरोप सही, यह भाजपा की रणनीति : कांग्रेस नेता गुरुनादम

राहुल गांधी के 'वोटों की चोरी' वाले आरोप सही, यह भाजपा की रणनीति : कांग्रेस नेता गुरुनादम

author-image
IANS
New Update
राहुल गांधी के 'वोटों की चोरी' वाले आरोप में दम, यह भाजपा की रणनीति: कांग्रेस नेता गुरुनादम

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

विजयवाड़ा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुनादम ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश को बताया है कि कैसे केंद्र सरकार और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी की साजिश रच रहे हैं।

Advertisment

गुरुनादम ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह सब चुनाव आयोग का खेल और ड्रामा है, जिसके पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति काम कर रही है।

गुरुनादम ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से भाजपा सरकार मतदाता सूचियों में हेरफेर कर रही है। कई मतदाताओं को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित किया गया, उनके नाम बदले गए, और फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया। इससे विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों में असामान्य वृद्धि देखी गई। काफी समय बाद कांग्रेस पार्टी के शोध समूह ने पाया कि चुनाव आयोग उन फर्जी मतदाताओं का समर्थन कर रहा है, जिनके भाजपा में पक्ष में होने की संभावना है। कई लोग इसी तरह शामिल हुए। हाल ही में मतदाता सूची से 52 लाख वोट हटाने की बात कही गई थी, लेकिन वास्तव में 62 लाख लोग हटा दिए गए।

गुरुनादम ने आगे कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। लोकतंत्र तभी जीवित रह सकता है जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों। लेकिन जब ऐसा नहीं होता, तो इसे लोकतांत्रिक सरकार नहीं, बल्कि तानाशाही कहा जाएगा। मतदान का तरीका स्वतंत्र और अपनी इच्छा पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एकमात्र सिद्धांत सत्ता हासिल करना है, चाहे इसके लिए वोटों और सीटों की खरीद-फरोख्त ही क्यों न करनी पड़े। भाजपा फर्जी वोटों के जरिए सत्ता हासिल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोगों को यह पता चलना चाहिए कि भाजपा फर्जी वोटों के जरिए कैसे सत्ता में आ रही है। यह सब एक फर्जी सरकार और फर्जी वोटों के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी भाजपा और चुनाव आयोग के इस रवैये की कड़ी निंदा करती है।

गुरुनादम ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जो भारत सरकार या किसी राजनीतिक दल के अधीन नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह भाजपा के आगे नतमस्तक है। चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर चुनाव सुनिश्चित कराना चाहिए।

--आईएएनएस

एकेएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment