logo-image

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की जारी की सूची, अमरिंदर सिंह पटियाला से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत 61 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Updated on: 15 Dec 2016, 11:15 PM

नई दिल्ली:

आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत 61 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पटियाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और मनप्रीत बादल बठिंडा शहर से चुनाव लड़ेंगे। 

पंजाब में 2017 की शुरुआत में चुनाव कराए जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिरोमणी अकाली दल (शिअद) कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

पार्टी ने पहली सूची में 31 मौजूदा विधायकों को शामिल किया हैं, वहीं सात नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इसमें पांच युवा, छह महिला, आठ पूर्व विधायक और पूर्व सांसद का नाम शामिल है।

पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव में 'आप' हाथ आजमा रही है। जबकि बीजेपी और शिअद का गठबंधन पंजाब में सत्तारूढ़ है। दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में पंजाब में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है।