प्रकाश सिंह बादल ने कहा, अरविंद केजरीवाल बाहर के हैं, पंजाब की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी उन्हें
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 10 बार लांबी से चुनाव जीते हैं और पंजाब की राजनीति में जानेमाने नाम हैं। न्यूज़ स्टेट ने प्रकाश सिंह बादल से खास बातचीत। उन्होंने हर सवाल का जिसका पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
नई दिल्ली:
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 10 बार लांबी से चुनाव जीते हैं और पंजाब की राजनीति में जानेमाने नाम हैं। न्यूज़ स्टेट ने प्रकाश सिंह बादल से खास बातचीत। उन्होंने हर सवाल का जिसका पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब का शेर बूढ़ा हो गया है? सवाल का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि वह खुद को युवा मानते हैं और जिसे शक हो वह उनके साथ एक दिन काम करके देख ले। जब आम आदमी पार्टी को लेकर उनसे राय देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि आप गलत बयानी कर रही है और लोगों को उकसा रही है।
रिपोटर ने जब उनसे अरमिंदर सिंह को लेकर सवाल किया कि उन्होंने चुनौती दी है कि प्रकाश सिंह बादल को हरा देंगे तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'इस तरह की चुनौती वह पहले भी दे चुके हैं। पंजाब कि जनता उन्हें जानती है।'
अरविंद केरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि लोग आउटसाइडर को पंजाब में स्वीकार नहीं करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ कमजोर पड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को अस्पताल, शिक्षण संस्थान और भी बहुत कुछ दिया है।
अपने रिटायरमेंट के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इस बात का फैसला पार्टी करेगीर। पार्टी कहेगी तो जूते भी साफ करुंगा। यही मेरी सफलता का राज है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा