पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा : संजय उपाध्याय

पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा : संजय उपाध्याय

पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा : संजय उपाध्याय

author-image
IANS
New Update
पीएम मोदी ने ब्रिक्स में भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा: संजय उपाध्याय

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम आतंकी हमले को ‘इंसानियत पर चोट’ बताने पर महाराष्ट्र भाजपा के नेता संजय उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा है।

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद पर अपना रुख दुनिया के सामने साफतौर पर रख दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद छद्म युद्ध नहीं है, बल्कि इसे सीधा युद्ध माना जाना चाहिए। सुविधा के आधार पर आतंकवाद को संबोधित करना गलत है। पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, तभी इसे खत्म किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद पर भाजपा नेता ने कहा कि मुझे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, कविताओं और शब्दों ने भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित किया। उनकी शैली ने मुझे बहुत प्रेरित किया। आलोचना व्यक्त करते समय भी वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते थे, जो तीखी, परंतु गरिमामय होती थी। मेरा मानना है कि शब्दों का इस्तेमाल विभाजन या नफरत पैदा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भाषा प्रेम और संवाद का साधन होना चाहिए। लोगों को जोड़ने का साधन, न कि उन्हें विभाजित करने का। हम महाराष्ट्र में रहते हैं और मराठी भाषा, भूमि और इसकी महान हस्तियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। लेकिन, इस दौरान किसी को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

मंत्री आशीष शेलार के मराठी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने पर भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव हारने के बाद विपक्षी दल हताश हैं और हिन्दुओं का मत विभाजित करने के लिए जाति और भाषा के नाम पर लड़ाने की बात की जा रही है। हम उसका विरोध करेंगे। आशीष शेलार ने बहुत ही प्रमुखता के साथ महाराष्ट्र के विचार को रखा है। मुझे लगता है कि यह स्वयं स्पष्ट है और इसमें किसी बात का कोई विषय नहीं बचता है।

ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर संजय उपाध्याय ने कहा कि यह लगभग असंभव था। यह भाजपा के संस्कार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वजह से हुआ। भगवान कृष्ण भी कौरव और पांडव को एक नहीं कर पाए। कलयुग में मुख्यमंत्री फडणवीस की वजह से दोनों भाई मिले हैं, तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में उनसे कुशल नेतृत्व वाला व्यक्ति नहीं है। महाराष्ट्र की जनता देवेंद्र फडणवीस के साथ रहेगी। दोनों भाई के साथ आने से कोई नुकसान नहीं होगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/एसके/एबीएम

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment