/newsnation/media/media_files/2026/02/08/modi-malaysia-2026-02-08-08-23-40.jpg)
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच रविवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस बैठक में दोनों देशों के लिए कई अहम मुद्दों पर सहयोगी और साझेदारियां भी हुईं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया से भारत की दोस्ती को एक नया आयाम मिला है. दोनों देश क्षेत्र में अपने सहयोग को गहरा रहे हैं. आतंकवाद को जड़ से मिटाने में भारत को अन्य देशों की तरह मलेशिया को भी भरपूर सहयोग मिल रहा है जो सराहनीय है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर हैं. रविवार को उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है. दूसरे उनकी पीएम इब्राहिम के साथ अहम बैठक के बाद दोनों का संयुक्त बयान साझा किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी INA से जुड़ी बड़ी हस्तियों, प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ मलेशिया की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे. इस बैठक में उद्यग जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे. इसके बाद 1.30 बजे पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे.
Sharing my remarks during meeting with PM Anwar Ibrahim of Malaysia. @anwaribrahimhttps://t.co/nTN7gCub0s
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है- पीएम मोदी
मलेशिाय के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया पीएम की तारीफ की.उन्होंने कहा कि मलेशिया के जीवन को कुछ ही घंटों में बहुत बखूबी प्रस्तुत आप लोगों ने प्रस्तुत किया. इतने अच्छे तरीके से चीजों को प्रस्तुत किया. इसके लिए ह्दय से आभार व्यक्त करता हूं.
मित्रता का बेहतरीन उदाहरण बताया
पीएम मोदी ने मलेशिया के भारत के मित्र देशों और पीएम इब्राहिम को मित्रता का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा- 'मित्रता क्यो होती उसकी ऊंचाई और गहराई क्या होती है. इसका बखूबी उदाहरण आपने दिया. मुझे तीसरी बार मलेशिया आने का मौका मिला है. आपके साथ मित्रता ऐसी है कि आपके कार्यकाल में चौथी बार आपसे मिलने का मौका मिला है. बीते कुछ दिनों में दोनों देशों के संबंधों ने जो गति प्राप्त की है वो प्रेरणादायक है.'
कृषि से सेमीकंडक्टर तक हर क्षेत्र में विस्तार
पीएम मोदी ने कहा- एग्रीकल्चर से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में हमारा सहयोग गहरा रहा है. स्टील डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी हम दोनों देश साझेदार हैं. रक्षा औऱ सुरक्षा सहयोगी भी मजबूत हो रहा है. आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई देता हूं. मलेशिया के सहयोग से आसियान के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरे होंगे और अधिक विस्तार होगा.
हमारे संबंधों की अच्छी ताकत भारतीय मूल के लगभग 30 लाख नागरिक हैं. ये दोनों देशों के बीच ब्रिज हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन पहले डायसपोरा से मिलने का मौका मिला जो अद्भुत था. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई दूसरे देशों का साथ काफा मयाने रखता है. हमारा विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक दूसरे से जुड़ी हुई है. वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में दोनों देश अपनी कुशलता का प्रयोग करना जरूरी है.
यात्रा का उद्देश्य साफ है भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है. सहयोग के हर क्षेत्र में विस्तार लाना चाहता है.
क्या बोले मलेशियाई प्रधानमंत्री?
वहीं संयुक्त बयान में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमने उत्कृष्ट संबंध स्थापित किए हैं. इसके लिए आपको और आपकी टीम को धन्यवाद. हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा की है जिन पर चिंता व्यक्त की जा रही है और मुझे लगता है कि हमारी टीमों को उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हम सभी क्षेत्रों में और अधिक सहयोग की उम्मीद करते हैं और यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें - मलेशिया के पेरदाना पुत्र में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us