News Nation Logo
Banner

PICS: पत्नी रितिका नहीं, ये है रोहित के दिल के बेहद करीब

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को नाबाद 208 रनों की पारी खेली जो उनका वनडे इतिहास में तीसरा दोहरा शतक है। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका काफी भावुक नजर आई। मैच जीतने के बाद से ही रोहित शर्मा और उनकी पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मैच ​देने के बाद रोहित ने अपने शतकों को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया वो दोहरा शतक उनके दिल के काफी करीब है।

News Nation Bureau | Updated : 14 December 2017, 01:32:45 PM
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

1
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को नाबाद 208 रनों की पारी खेली जो उनका वनडे इतिहास में तीसरा दोहरा शतक है। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका काफी भावुक नजर आई। मैच जीतने के बाद से ही रोहित शर्मा और उनकी पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मैच ​देने के बाद रोहित ने अपने शतकों को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया वो दोहरा शतक उनके दिल के काफी करीब है।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

2
रोहित ने 2014 में कोलकाता में खेले गए मैच में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर भी है। रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

3
रोहित ने मैच के बाद कहा कि वो 264 रन मेरे दिल के काफी करीब है। काफी लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि मेरा पसंदीदा दोहरा शतक कौन सा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया शतक श्रृंखला के लिए निर्णायक था।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

4
श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले जो दोहरा शतक मैंने लगाया वो तीन महीने बाद चोट से वापसी करते हुए लगाया था और यह दोहरा शतक मैंने तब लगाया है जब हमें सीरीज में बने रहने की जरूरत थी।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

5
मैच के बारे में रोहित ने कहा, 'हमारे लिए यह दिन अच्छा था। मैच जीतना मेरे लिए और टीम दोनों के लिए अच्छा है। धर्मशाला में हारने के बाद हमारे लिए वापसी करना बेहद जरूरी था और इसे ही वापसी कहते हैं।'
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

6
रोहित ने साथ ही अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शिखर धवन और श्रेयस अय्यर के साथ पदार्पण कर रहे वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ भी की।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

7
रोहित ने कहा कि शिखर ने हमें अच्छी शुरुआत दी। श्रेयस अय्यर को देखकर लगा नहीं है कि वह अपना दूसरा वनडे खेल रहे हैं। हमने जो कुल स्कोर बनाया वहां तक पहुंच कर अच्छा लगा क्योंकि अंत में कुछ ओस भी यहां थी।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

8
मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि पहला मैच खेल रहे सुंदर के लिए यह अच्छी परिस्थति नहीं थी, लेकिन इसी तरह वह सीखेंगे। उनके पास प्रतिभा है और उन्होंने इसे आईपीएल में साबित भी किया है।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

9
टीम प्रबंधन के नाते हम उनके जैसे खिलाड़ियों का साथ देना चाहते हैं और उन पर किसी तरह का वेवजह दबाव नहीं बनाना चाहते। मुझे विश्वास है कि उन्होंने इससे काफी कुछ सीखा होगा।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ

10
रोहित ने विराट कोहली में जो करके दिखाया है, वह पूरी टीम के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है।