भारतीय नौसेना अपने वाहन में खाना लाती हुई
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ जैसे कई इलाके मंगलवार को लगातार दुसरे दिन मूसलाधार बारिश की चपेट में रहे, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय नौसेना लोगों की मदद करने के लिए सामने आई। नेवी के जवानों ने बाढ़ से परेशान लोगों के लिए सुबह चाय नाश्ता और खाने के पैकेट्स का प्रबंध किया।
लोगों को खाना देती भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना के जवानों ने सुबह सीएसएमटी स्टेशन के बाहर बाढ़ से परेशान लोगों को खाने के पैकेट्स दिए।
परेल इलाके में खाना बांटती हुई भारतीय नौसेना
मुंबई में सोमवार से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए भारतीय नौसेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सहयोग करने को तैयार है। मुंबई के परेल इलाके में लोगों को खाना खिलाते हुए।
रेल सेवाएं शुरु
बारिश बंद होने के बाद केंद्रीय रेलवे ने कुर्ला से डोंबिवली तक की रेलवे सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। अंधेरी और घाटकोपर के बीच मेट्रो सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।