जीवा धोनी (इंस्टाग्राम)
जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, ठीक उसी तरह उनकी बेटी जीवा भी चर्चा में रहती हैं। फोटोज तो कभी वीडियो में अपनी क्यूट हरकतों से वह अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाती जा रही हैं। इस बार उनके नए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही हैं।
जीवा धोनी (इंस्टाग्राम)
जीवा धोनी अपनी मॉम साक्षी के साथ अक्सर पापा का मैच देखने स्टेडियम आती हैं।
बेटी जीवा के साथ धोनी (इंस्टाग्राम)
इन दिनों आईपीएल का 11वां सीजन चल रहा है, जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
मॉम साक्षी के साथ जीवा (इंस्टाग्राम)
हाल ही में जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया की बर्थडे पार्टी में डांस करती नजर आई थीं।
बेटी जीवा के साथ धोनी (इंस्टाग्राम)
इसके पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धोनी ड्रायर से बेटी जीवा के बाल सुखा रहे थे।