धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट
महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट क्रिकेट प्रेमियों को बहुत पसंद है। धोनी का यह शॉट देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी तरस जाते है। धोनी को यह शॉट उनके बचपन के दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था।
धोनी अपने परिवार के साथ
मैदान पर खेलने के बाद भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी धोनी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बिताए पल की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है 'फैमिली टाइम'।
बेटी जीवा
धोनी की बीवी साक्षी ने अपनी बेटी जीवा का एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह पियानो बजा रही है।
बाइक के शौकीन धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के प्रति अपने शौक के लिए मशहूर हैं। उनके पास कावासाकी ZX14R निंजा, हार्ली-डेविडसन फैट बॉय और दुकाती 1098 जैसी बाइक्स हैं, लेकिन जो बाइक सबसे खास है वह है कॉन्फेडरेट हेलकैट X132।
धोनी का नया घर
महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में हरमू रोड पर स्थित सिमलिया फार्म हाउस में अपना नया घर लिया है। धोनी का नया घर सात एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्य महलनुमा है।