महिला पत्रकार से बात करते हुए क्रिस गेल
क्रिस गेल महिलाओं के साथ फ्लर्ट के लिए खासे बदनाम हैं। करीब दो साल पहले ऐसा ही कुछ वाक्य हुआ ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में जब उन्होंने लाइव टीवी पर एक रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की। रिपोर्टर ने उनसे उनके बल्लेबाजी के बारे में पूछा और गेल ने यह जवाब दिया, 'मुझे आपके साथ इंटरव्यू करना है इसलिए मैं यहाँ हूँ और आपसे बात कर रहा हूँ। आपकी आँखे बेहद प्यारी है। उम्मीद है की यह मैच हम जीतेंगे और फिर साथ में ड्रिंक करेंगे। शर्माना मत।' इस कमेंट को लेकर गेल की कड़ी आलोचना हुई जिसके बाद उन्हें माफ़ी मंगनी पड़ी।
ऐड में मॉडल लड़की
वेस्टइंडीज का यह धुरंधर क्रिकेटर एक कंडोम के ऐड के दौरान अभद्र संवाद की वजह से भी चर्चा में आ चुका है। ऐड में कम कपड़ों में आई मॉडल दिखाई देती है। उसे देख गेल कहते हैं - लड़कियों के लिए बुरा लड़का 'क्योंकि वे मुझे ऐसा ही देखना चाहती हैं।'
पार्टी करते हुए क्रिस गेल
क्रिस गेल और उनकी टीम के साथी आंद्रे रसेल, फिडेल एडवर्ड्स और ड्वेन स्मिथ कोलंबो के सिनेमन ग्रैंड में पार्टी कर रहे थे, जहाँ पुलिस आ गयी। पार्टी से तीन लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई पुलिस ने बयान जारी किया, 'वेस्ट इंडियन क्रिकेटर्स के फ्लोर पर गैर क़ानूनी तरीके से घूसने के जुर्म ने हमने तीन ब्रिटिश लड़कियों को गिरफ्तार किया है।'
पोलार्ड से भिड़े गेल
एक विवाद आईपीएल-8 में बेंगलुरू में खेले गए मैच का है। इसमें वेस्टइंडीज के ही दो दिग्गज खिलाड़ी पोलार्ड और क्रिस गेल के बीच विवाद हो गया था। जब ग्राउंड अंपायरों ने इस पर पोलार्ड को चेतावनी दी, तो वह दौड़कर मुंबई के डगआउट एरिया में गए और विरोध जताने के लिए अपने मुंह पर टेप चिपका कर वापस आ गए।
रिपोर्टर के साथ बदतमीजी
गेल एक और विवाद में तब आए तब फेयरफैक्स मीडिया कंपनी ने अपनी एक महिला कर्मी के सामने गेल के आपत्तिजनक तरीके से सामने आने का आरोप लगाया। घटना आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 की है। आरोपों के मुताबिक कैरेबियाई टीम के साथ काम कर रही एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में किसी काम से गई थी। तब सभी खिलाड़ी बाहर जा चुके थे लेकिन गेल वहां मौजूद थे। गेल ने अपने कपड़े उतारते हुए पूछा- 'क्या तुम इसे खोज रही थी।'