/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/48-NZ6.jpg)
ऑकलैंड में भारत ने रचा इतिहास
कप्तान रोहित शर्मा के 50 रनों की पारी और हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के तीन विकेट की मदद से भारत ने यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/59-NZ1.jpg)
क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने चटकाए 3 विकेट
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। भारत के लिए क्रूणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए। खलील अहमद ने दो सफलाएं हासिल कीं। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/13-NZ2.jpg)
कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने लगाया पहला अर्धशतक
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन डी ग्रांडहोम ने 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्के और एक चौका लगाया।
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/40-NZ3.jpg)
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 159 रनों का लक्ष्य
रॉस टेलर (42) ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। किवी टीम ने पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। एक समय मेजबान टीम ने अपने चार अहम विकेट महज 50 रनों पर खो दिए थे। यहां से डी ग्रांडहोम और अनुभवी टेलर ने पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/68-NZ4.jpg)
रोहित ने लगाया छक्कों का शतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही और रोहित ने शिखर धवन (30) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रनों की अहम साझेदारी की। रोहित अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। उन्होंने अब तक 92 टी-20 मैचों की 84 पारियों में 32.68 की औसत से 2,288 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है और उन्होंने चार शतक एवं 16 अर्धशतक जड़े हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का अधिकतम स्कोर 118 रन है। ईश सोढ़ी ने भारतीय कप्तान को आउट कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया.
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/02/08/16-NZ5.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ने दिलाई भारत को जीत
हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालाते हुए 30 रनों की साझेदारी की। डार्ली मिशेल ने शंकर को 14 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद, अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पंत के साथ मिलकर मेहमान टीम को जीत तक पहुंचाया। पंत 40 और धोनी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।