/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/77-200_2.jpg)
रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 208) के दोहरे शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 392 रनों का स्कोर खड़ा किया। वह वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/47-200_3.jpg)
रोहित शर्मा
एक कप्तान के तौर पर रोहित का यह पहला दोहरा शतक है। रोहित शर्मा ने इससे पहले (साल 2013) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, (साल 2014) श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/36-200_1.jpg)
सचिन तेंदुलकर
इनके अलावा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी एकदिवसीय मैचों में छठा उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाये। वो पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/16-200_6.jpg)
वीरेंद्र सहवाग
जब दोहरे शतक की बात हो तो वीरेंद्र सहवाग का नाम कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने 2011 में इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/55-200_5.jpg)
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे में चौथा सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2015 में कैनबरा के मनुका ओवल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाए थे। विश्व कप में दोहरा शतक बनाने वाले वो इकलौते बल्लेबाज हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/13/44-200_4.jpg)
मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एकदिवसीय मैचों में दूसरे बल्लेबाज हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड है। उन्होंने 2015 में न्यूजीलैंड के वेस्टपैक स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन बनाये।