सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे
भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए। उन्होंने इसके लिए 122 गेंदें खेली और 64.38 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने सधी धीमी शुरुआत करते हुए अंत में तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली।
धोनी और केदार जाधव
धोनी और केदार जाधव ने अंत में 7.4 ओवरों में 10.56 की औसत से 81 रन जोड़ते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा।
अश्विन और कुलदीप यादव
भारत की गेंदबाजी शानदार रही। स्पिनर्स ने जबरदस्त गेंदबाजी की। अश्विन और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया।
भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
तीसरे वनडे को 93 रन से जीतकर भारत ने सीरीज़ में अजेय 2-0 की बढ़त बना ली है।