News Nation Logo

Happy B'day dhoni: पिता का फर्ज भी बखूबी निभाते हैं MS धोनी, देखें बेटी जीवा के साथ क्यूट फोटोज

Happy B'day dhoni: पिता का बखूबी फर्ज निभाते हैं MS धोनी, देखें बेटी जीवा के साथ क्यूट फोटोज

News Nation Bureau | Updated : 07 July 2018, 12:16:57 PM
एमएस धोनी और जीवा (इंस्टाग्राम)

एमएस धोनी और जीवा (इंस्टाग्राम)

1
महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। माही टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। एक कामयाब क्रिकेटर होने के साथ-साथ वह अपनी फैमिली को भी पूरा समय देते हैं। भले ही बेटी जीवा के जन्म के वक्त वह भारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जीवा को कभी खुद से दूर नहीं किया। जीवा की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। इस खास मौके पर आइये देखते हैं धोनी और जीवा की कुछ क्यूट फोटोज...
जीवा के साथ धोनी (इंस्टाग्राम)

जीवा के साथ धोनी (इंस्टाग्राम)

2
एमएस धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी। 6 फरवरी 2015 में बेटी जीवा का जन्म हुआ था। उस वक्त टीम इंडिया 2015 में वर्ल्डकप खेलने के लिए विदेश गई हुई थी।
धोनी, साक्षी और जीवा (इंस्टाग्राम)

धोनी, साक्षी और जीवा (इंस्टाग्राम)

3
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रैक्टिस में रुकावट न हो, इसलिए धोनी उस समय अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी को यह गुड न्यूज किसी भी तरह धोनी तक पहुंचानी थी, इसलिए उन्होंने सुरेश रैना को कॉल करके उन्हें ये मैसेज देने को कहा था।
जीवा धोनी (इंस्टाग्राम)

जीवा धोनी (इंस्टाग्राम)

4
जीवा कभी मलयालम में गाना गाकर तो कभी छोटी-सी उम्र में गोल-गोल रोटी बनाकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
धोनी और जीवा (इंस्टाग्राम)

धोनी और जीवा (इंस्टाग्राम)

5
जीवा धोनी अपनी मॉम साक्षी के साथ अक्सर पापा का मैच देखने स्टेडियम आती हैं। इंटरनेट पर जीवा की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।