News Nation Logo

एम एस धोनी से जॉन अब्राहम तक ये सेलिब्रिटी हैं फुटबॉल के दिवाने

football has become huge today. may sports persons and actor from bollywood love to play this game

News Nation Bureau | Updated : 06 October 2017, 05:45:49 PM
फीफा अंडर-17 विश्व कप

फीफा अंडर-17 विश्व कप

1
भारत के फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत की धरती पर अब तक के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी न केवल भारतीय फुटबॉल के लिहाज से बेहद अहम है बल्कि देश में इस खेल को और विस्तार देने में भी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि देश में बॉलिवुड से लेकर दूसरे खेल को खेलने वाले खिलाड़ी तक कौन कौन फुटबॉल प्रेमी है।
जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

2
आपने जॉन अब्राहम की फिल्म गोल तो देखी ही होगी। फुटबॉल पर आधारित यह फिल्म खेल प्रेमियों को शानदार लगी थी। जॉन पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी फुटबॉल के दिवाने हैं। सुपरस्टार जॉन अब्राहम के फुटबॉल क्लब नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेट एफसी(एनईयूएफसी) ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के मकसद से एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी आवासीय युवा अकादमी का आगाज भी किया है। इसका नाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस(सीओई) रखा गया है और इसका संचालन शिलांग से किया जाएगा। अकादमी की ओर से चुने गए बच्चों को पूरे साल प्रशिक्षण, पढ़ाई और प्रतियोगिता के बेहतरीन मौके दिये जाएंगे ताकि भविष्य में मुख्य टीम में चुनने के लिए खेल प्रतिभाओं की कोई कमी ना हो। सीओई में अंडर 13, अंडर 15 और अंडर 18 श्रेणी के तहत टीमें तैयार की जाएंगी।
महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी

3
भारतीय पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का फुटबॉल प्रेम जगजाहिर है। अपने स्कूल के दिनों में एक अच्छे फुटबॉलर रहे धोनी को जब भी मौका मिलता है वो फुटबॉल में हाथ आजमाना नहीं भुलते।धोनी ने क्रिकेट की बजाय अबकी फुटबॉल का रुख किया और सफल कप्तान की तरह सफलता की इबारत यहां भी लिख डाली है।
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

4
रणबीर कपूर को फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। कई मौकों पर हमने उन्हें खेल के मैदान में देखा है। आप देख सकते हैं रणबीर फील्ड में एकदम तैयार खड़े हैं।
डीनो मोरिया

डीनो मोरिया

5
डीनो मोरिया भी फुटबॉल के शौकीन हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए को लेकर काफी पसीना बहाते हैं। उन्हें फुटबॉल देखना और खेलना दोनों ही पसंद है।
रितिक रोशन

रितिक रोशन

6
रितिक रोशन फुटबॉल प्रेमियों में शामिल है। उन्हें फुटबॉल के मैदान पर कई बार देखा गया है। इंडियन सुपरलीग में पुणे टीम के वह फ्रेंचाइज भी है।