News Nation Logo

सचिन तेंदुलकर, वसीम अकरम ही नहीं इन क्रिकेट कपल्स की उम्र में भी है बड़ा अंतर

dhoni, wasim sachin Tendulkar and many more Cricketers Who Chose To Marry These Women Despite Huge Age Gap

News Nation Bureau | Updated : 17 July 2017, 05:24:25 PM
सचिन तेंदुलकर और अंजलि

सचिन तेंदुलकर और अंजलि

1
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि से उम्र में 6 साल छोटे है। 1995 में शादी करने वाले सचिन अंजलि को पहली बार देखकर ही उनके दीवाने हो गए थे। सचिन और अंजलि के दो बच्चे अर्जुन और सारा है। सचिन की उम्र जहाँ 44 साल है वहीं अंजलि की उम्र 49 साल है।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

2
भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के बीच 8 साल का अंतर है। धोनी की उम्र जहां 36 साल है वहीं साक्षी महज़ 28 साल की हैं। दोनों के बारे में कहा जाता है कि ये फैमिली फ्रेंड थे, तो कोई कहता है कि दोनों एक स्कूल से पढ़ें हुए हैं। 2010 में अचानक शादी करके सबको चौंका देने वाले धोनी और साक्षी के एक बेटी जीवा है।
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

3
सचिन ही नहीं भारतीय किक्रेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन भी अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से 10 साल छोटे है। शिखर की उम्र जहाँ 31 साल है वहीं आयशा की उम्र 41 साल है। फेसबुक से शुरू हुई ये प्रेम कहानी 2012 में शादी के मुकाम पर पहुंच गई। आयशा ऑस्ट्रलियन बॉक्सर रह चुकी हैं। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं, वहीं धवन-आयशा का एक बेटा जोरावर है।
वसीम अकरम और शानिएरा

वसीम अकरम और शानिएरा

4
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम और उनकी दूसरी पत्नी शानिएरा की उम्र में भी 17 साल का अंतर है। वसीम की उम्र जहां 51 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 34 साल है। वसीम और शानिएरा की शादी साल 2013 में हुई। शानिएरा मेलबर्न की रहने वाली है। बता दें कि शानिएरा से पहले वसीम की शादी हुमा के साथ हुई थी। हालांकि 2009 में हुमा की कार्डिएक अरेस्ट के कारण चेन्नई में मौत हो गई थी।
शोएब अख्तर और रूबाब

शोएब अख्तर और रूबाब

5
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और उनकी पत्नी रूबाब के बीच 18 साल का अंतर है। शोएब और रुबाब की शादी गुपचुप तरीके से 25 जून 2014 को हुई थी। रुबाब पकिस्तान के पख्तूनखवा रीजन के हरिपुर की रहने वाली है। पिछले साल ही इस जोड़े को बेटा हुआ है। एक तरफ जहां शोएब की उम्र 41 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 23 साल है।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

6
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल के बीच 6 साल का अंतर है। दिनेश की उम्र जहाँ 32 है वहीं दीपिका की उम्र 25 साल है। दिनेश की ये दूसरी शादी है। दीपिका स्टार स्क्वैश प्लेयर हैं। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाजों के साथ 2015 में शादी की थी।
इरफ़ान पठान औऱ सफा बेग

इरफ़ान पठान औऱ सफा बेग

7
भारत के तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान अपनी पत्नी सफा बेग से 10 साल बड़े हैँ। सफा दुबई में गल्फ कंट्रीज की प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी है। एक तरफ जहां इरफ़ान की उम्र 32 साल है वहीं उनकी वाइफ की उम्र 23 साल है।