News Nation Logo

Diwali 2020: अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू, 5.51 लाख दीये से जगमग होगी रामनगरी

अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के​ लिए राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया गया है

News Nation Bureau | Updated : 13 November 2020, 04:42:16 PM
अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-IANS)

1

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद होने जा रहे पहले दीपोत्सव में सामाजिक सरोकार की छटा बिखरेगी. इस भव्य दीपोत्सव में इस बार प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों में यूपी की विरासत, संस्कृति, प्रेम और अनेकता में एकता की झलक नजर आएगी. यकीनन इस साल अयोध्या का दीपोत्सव ऐतिहासिक है.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-IANS)

2

अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के​ लिए राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया गया है

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

3

आज 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे, दीयों की गिनती के लिए घाट पर वालंटियर लगाए गए हैं.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

5

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

6

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-IANS)

7

इस बार अयोध्या दीपोत्सव भव्यता और दिव्यता के साथ यह इकोफ्रेंडली भी होगा. लेजर शो के जरिये इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इकोफ्रेंडली दीपावली का भी संदेश देंगे.

diya ayodhya

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

8

जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाए जाएंगे. यूपी की कला-संस्कृति की झलक को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा. 

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव

9

लेजर शो में प्रभु श्रीराम के विविध स्वरूपों का दर्शन होगा, मसलन अन्याय के प्रतीक रावण से युद्ध करते पराक्रमी राम तो लंका विजय के बाद अपनी जन्मभूमि कोशलपुरी (अयोध्या) पहुंचकर अपनों के बीच प्रफुल्लित राम.

अयोध्या दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव (Photo-ANI)

10

त्रेता युग में सीता, राम और लक्ष्मण के वनवास से लौटने पर अयोध्या वासियों ने जिस तरह गाजे-बाजे के साथ उनकी अगवानी की थी और अपने घरों में खुशियों के दीप जलाए थे, वह सब कुछ लेजर शो के जरिये दिखेगा. लेजर शो सबको कायदे से दिखे इसके लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सबसे ऊंची जगह से इसका प्रदर्शन होगा.