News Nation Logo

उत्तर प्रदेश चुनाव में इन प्रत्याशियों ने बड़े अंतरों से दर्ज की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत ने एकाएक सबको चौंका दिया है।

News Nation Bureau | Updated : 11 March 2017, 05:47:33 PM
गरिमा सिंह

गरिमा सिंह

1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत ने एकाएक सबको चौंका दिया है। भाजपा ने राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर कब्जा किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन प्रत्याशियों के बारें में जिन्होंने अपनी जीत दर्ज कराई है। 1.अमेठी में भाजपा उम्मीदवार गरिमा सिंह को 63,912 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व दागी मंत्री गायत्री प्रजापति को हराया, जिन्हें 58,941 वोट मिले।
रीता बहुगुणा जोशी

रीता बहुगुणा जोशी

2
2. लखनऊ कैंट में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने 33 हजार 796 मतों से हराया।
रघुनंदन भदौरिया हारे

रघुनंदन भदौरिया हारे

3
3. कानपुर कैंट सीट भाजपा पहली बार हारी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल अंसारी ने निर्वतमान भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया को हराया।
मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी

4
4.मऊ से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी ने अपनी जीत दर्ज कराई। मुख्तार अंसारी ने चुनाव से पहले ही कौमी एकता दल से बसपा में विलय किया था।
नीरज बोरा

नीरज बोरा

5
5.लखनऊ उत्तरी सीट से भाजपा के नीरज बोरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अभिषेक मिश्र को 27 हजार 276 मतों से हराया।