Republic Day 2024: पहले गणतंत्र दिवस परेड की अनदेखी तस्वीरें!
भारत देश 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाता है. इस दिन साल 1950 में हमारे देश में संविधान लागू किया गया था. इस दिन कर्तव्य पथ (राजपथ) पर विविधता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली औपचारिक परेड होती हैं. अधिकांश राज्य परेड में झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध संस्कृति, प्रसिद्ध विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करते हैं. सेना, नौसेना और वायु सेना भी विभिन्न आधिकारिक सजावट में अपने बैंड के साथ परेड में भाग लेती हैं.