News Nation Logo

तस्वीरों में देखें, राहुल गांधी ने संभाली कांग्रेस की कमान, भावुक हुईं सोनिया

राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

News Nation Bureau | Updated : 16 December 2017, 12:53:04 PM
राहुल गांधी (फोटो: INC ट्विटर)

राहुल गांधी (फोटो: INC ट्विटर)

1
राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
फोटो: INC ट्विटर

फोटो: INC ट्विटर

2
करीब 19 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष रही सोनिया गांधी ने अपने बेटे को पार्टी की कमान सौंप दी। साल 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने के बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबा रहा है।
फोटो: INC ट्विटर

फोटो: INC ट्विटर

3
राहुल गांधी 2013 से कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर रहे। उनकी ताजपोशी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल के समर्थन में नारे लगाए गए। खुशी जाहिर करने के लिए खूब मिठाइयां बांटी गई।
राहुल गांधी (फोटो: INC ट्विटर)

राहुल गांधी (फोटो: INC ट्विटर)

4
प्रेसिडेंट का पद संभालने के बाद राहुल गांधी के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ कई अन्य बड़ी चुनौतियां हैं।
फोटो: INC ट्विटर

फोटो: INC ट्विटर

5
राहुल गांधी की ताजपोशी के दो दिनों बाद ही दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे पार्टी में राहुल गांधी की सियासी रणनीति की दशा और दिशा तय करेंगे।