News Nation Logo

PHOTOS में देखें, कैसे मनाया जा रहा PM मोदी का 66वां जन्मदिन

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

News Nation Bureau | Updated : 17 September 2016, 08:29:43 AM
मोदी का 66वां बर्थडे सेलिब्रेट करते लोग

मोदी का 66वां बर्थडे सेलिब्रेट करते लोग

1
देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाईयां दी जा रही है। सूरत में दुनिया का सबसे बड़ा बर्थडे केक बनाया गया है तो तो गोरखपुर में पाकिस्तान का केक तलवार से काट कर जश्न मनाया गया। वहीं, दिल्ली में 500 किलो का लड्डू बनाया गया।
सूरत में बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा केक

सूरत में बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा केक

2
गुजरात के सूरत में 3750 किलो का पिरामिड के आकार का केक बनाया है। इसकी लंबाई 7 फीट है। इसे 30 शेफ ने मिलकर 4 दिन में तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक, इसे पांच भाग पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु में बांटा गया है। इसके अलावा पीएम के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'महिला सशक्तिकरण' के अभियान को ध्यान में रखते हुए केक को महिलाएं और बेटियां काटेंगी। इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी जैसे दिखने वाले शख्स ने काटा केक

पीएम मोदी जैसे दिखने वाले शख्स ने काटा केक

3
नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसे दिखने वाले शख्स ने केक काटा। उन्होंने पीएम की लंबी उम्र की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने तलवार से काटा केक

कार्यकर्ताओं ने तलवार से काटा केक

4
गोरखपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक पर पाकिस्तान का मैप बनवाया। इसके बाद मोदी का मुखौटा पहनकर तलवार से केक काटा। उनका कहना है कि मोदी ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
500 किलो का लड्डू बनाया गया

500 किलो का लड्डू बनाया गया

5
दिल्ली में 500 किलो का लड्डू बनाकर मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
लोगों ने दीये जलाकर जन्मदिन की बधाई दी

लोगों ने दीये जलाकर जन्मदिन की बधाई दी

6
कानपुर में लोगों ने दीये जलाकर मोदी का बर्थडे मनाया। उन्होंने पहले केक काटा। इसके बाद एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मोदी के जन्मदिन की बधाई दी।