/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/03/55-modi.jpg)
पीएम मोदी दूसरी बार तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे
पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे। यहां पर उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल ईएसएल नरसिंहा भी मौजूद थे।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/03/26-modi2.jpg)
भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/03/11-modi3.jpg)
छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने भी हिस्सा लिया
इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में देशभर के 14 हजार वैज्ञानिकों और विद्वानों के अलावा अमेरिका, जापान, इजरायल, फ्रांस और बांग्लादेश जैसे देशों के छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने भी हिस्सा लिया।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/03/49-modi4.jpg)
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। उद्घाटन भाषण के बाद पीएम मोदी चाय कार्यक्रम के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेताओं, भारतीय वैज्ञानिकों, समेत 50 लोगों से चर्चा भी करेंगे।
वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की
तिरुपति विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम ने तिरुमाला पहाड़ी पर वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।