News Nation Logo

PHOTOS: पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे 'भूपेन हजारिका' पुल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम तथा देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया, जो चीन सीमा के पास असम व अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है।

News Nation Bureau | Updated : 26 May 2017, 04:53:17 PM
देश के सबसे लंबे पुल पर पीएम मोदी

देश के सबसे लंबे पुल पर पीएम मोदी

1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम तथा देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया, जो चीन सीमा के पास असम व अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है। साथ ही इस परियोजना में 'विलंब' को लेकर उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पर परोक्ष हमला किया। ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित पर निर्मित इस पुल का नाम गायक दिवंगत भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया है।
'भूपेन हजारिका' पुल का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी

'भूपेन हजारिका' पुल का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी

2
प्रधानमंत्री ने पुल के उद्घाटन के बाद कहा, 'हमारी सरकार ने पुल का नाम धरती के लाल, ब्रह्मपुत्र के बेटे और ब्रह्मपुत्र को पूजने वाले के नाम पर रखने का फैसला किया है। वह दिवंगत भूपेन हजारिका हैं।'
ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

3
यह पुल 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है। यह देश की पूर्वी सीमा के विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए भारतीय सेना को सुगमता प्रदान करेगा। साथ ही यह चीन की सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर अरुणाचल प्रदेश के एनिनी तक असैन्य तथा सैन्य सामग्री को पहुंचाने में मददगार होगा।
ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

4
पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा 950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह पुल अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के रणनीतिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
ब्रिज का मुआयना करते पीएम मोदी

ब्रिज का मुआयना करते पीएम मोदी

5
मोदी ने कहा कि यह पुल केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आर्थिक क्रांति की नई शुरुआत करेगा।
ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

6
असम के तिनसुकिया जिले के सादिया और ढोला के बीच बना 9.15 किलोमीटर लंबा पुल न केवल असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 165 किलोमीटर की दूरी कम कर देगा, बल्कि इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा के पांच घंटे भी बचाए जा सकेंगे।
ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल

7
अन्य मार्ग से ढोला से सदिया जाने में आठ घंटे, ब्रह्मपुत्र नदी में नौका के सहारे साढ़े चार घंटे, जबकि अब वही रास्ता मात्र आधा घंटे में तय होगा।