कैबिनेट का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नौ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया गया।
4 मंत्रियों को मिला प्रमोशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में मुख़्तार अब्बास नक़वी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है।
9 नए चेहरे शामिल
इसके साथ ही पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (सांसद), पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह (सांसद), पूर्व नौकरशाह अल्फोंस कन्नान्थनाम और सासंदों अश्विनी चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े और राजकुमार सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है।
मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि इन लोगों के ज्ञान से उनकी सरकार को बहुत अधिक लाभ होगा।