PHOTOS: नए साल के जश्न में डूबी पूरी दुनिया, आतिशबाजी की रोशनी में जगमगाया हर शहर
साल 2017 की विदाई के साथ ही पूरी दुनिया नया साल 2018 के स्वागत और जश्न में डूब गई हैं। भारत ही नहीं पूरे विश्व में लोग नए साल का स्वागत आतिशाबाजी और पूरी उमंग के साथ कर रहे हैं।
News Nation Bureau | Updated : 31 December 2017, 08:18:11 PM
नए साल के जश्न में डूबी दुनिया (फोटो- पीटीआई)
साल 2017 की विदाई के साथ ही पूरी दुनिया नया साल 2018 के स्वागत और जश्न में डूब गई हैं। भारत ही नहीं पूरे विश्व में लोग नए साल का स्वागत आतिशाबाजी और पूरी उमंग के साथ कर रहे हैं।
फोटो-एएनआई ट्विटर
सबसे पहले न्यूजीलैंड में लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहां रात के 12 बजते ही ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी हुई जिसके बाद लोग पार्टी और जश्न मनाने में जुट गए।
फोटो-एएनआई ट्विटर
आतिशबाजी का ये नजारा काफी अद्भुत दिखा।
सिडनी (फोटो-एएनआई ट्विटर)
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शानदार आतिशबाजी के जरिए साल 2018 का स्वागत किया गया है।
सिडनी (फोटो-एएनआई ट्विटर)
यहां पूरा शहर रौशनी से में नहाया हुआ दिखा।
मुंबई मरीन ड्राइव (फोटो-एएनआई ट्विटर)
वहीं भारत में नए साले के दस्तक देने में अभी थोड़ा समय बाकी है इसलिए मुंबई में लोग मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में पहुंचे।
मुंबई (फोटो-एएनआई ट्विटर)
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भी नए साल की पूर्व संध्या में लाइटों से जगमगाता हुआ दिखा।
मुंबई बीएमसी (फोटो-एएनआई ट्विटर)
वहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका भवन भी रंगीन रौशनी में रंगा दिखा।