News Nation Logo

तस्वीरों में देखें मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

Makar Sankranti 2018: lakh devotees take holy dip in river Ganga

News Nation Bureau | Updated : 14 January 2018, 11:48:16 AM
मकर संक्रांति पर स्नान

मकर संक्रांति पर स्नान

1
मकर संक्रांति के शुभ उत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को ठंडे मौसम का सामना करते हुए भी विभिन्न नदियों में डुबकी लगाई।
मकर संक्रांति पर दान का महत्व

मकर संक्रांति पर दान का महत्व

2
मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान का बहुत महत्व है। कहते हैं कि इस मौके पर किया गया दान सौ गुना होकर वापस फलीभूत होता है।
मकर संक्रांति का पर्व

मकर संक्रांति का पर्व

3
हिंदुओं के लिए यह बेहद खास त्योहार है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, यानि सूर्य उत्तरायण होता है। मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व भी है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। वहीं दूसरी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन ही भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का संहार किया था। इस जीत को मनाने के लिए मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
गंगा स्नान

गंगा स्नान

4
14 जनवरी को संपूर्ण दिन पुण्यकाल हेतु दान, स्नान आदि का सर्वोत्तम मुहूर्त है।
पतंगबाजी

पतंगबाजी

5
कई जगह मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के साथ ही दान पुण्य का दौर चलता है,तिल का दान सभी के लिए शुभ माना गया है।