News Nation Logo

PICS: भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान

भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी 'मुंबई' की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

News Nation Bureau | Updated : 11 July 2018, 05:27:41 PM
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

1
भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी 'मुंबई' की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है हालांकि इस दौरान बुधवार को बारिश थम जाने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

2
मूसलाधार बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव के कारण मुंबई की सूरत बिगड़ी हुई नज़र आई। जलभराव से पैदा जाम की समस्या से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

3
वहीं मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन की रफ़्तार थम जाने के कारण सैंकड़ों मुसाफिर की परेशानियां भी बढ़ती हुई नज़र आई।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

4
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने मंगलवार को नाला सोपारा में स्थित वडोदरा एक्सप्रेस से 1500 फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया। पानी का स्तर 260 मिमी तक पहुंचने के बाद नालासोपारा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए नज़र आये। इसी बीच पालघर के भोयापाड़ा से 120 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

5
नदियों में तब्दील हुई सड़कों ने बीएमसी की भी पोल खोल दी है। खराब मौसम का असर न सिर्फ सड़कों पर बल्कि हवाई यात्रा पर भी देखने को मिला।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

6
भारी बारिश के कारण नाला सोपारा लाइन रुकी हुई है। विरार से चर्चगेट के बीच ट्रैक पर जलभराव की वजह से लोकल ट्रेन 10 -15 मिनट की देरी से चल रही है। दहीसर, बोरिवली, मलाड, जोगेश्वरी, अंधेरी, सांताक्रूज, माहिम, कुर्ला, परेल, दादर, चेंबुर, किंग सर्किल, सियॉन, वडाला, मस्जिद बंदर, घाटकोपर, पोवाई, भांडुप और अन्य जगहों पर भारी जलजमाव है, जिससे यातायात और राहगीरों की गति थम गई है।
मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

मुंबई बारिश (फोटो-ANI)

7
मुंबई का आलम ये है कि सड़कों पर नावें चलती हुई भी देखी जा सकती है। मुंबई और आसपास के जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों और अन्य एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।