मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम
मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में फिल्म से लेकर खेल जगत तक जानी-मानी हस्तियों के मोम के पुतले देखने आपको अब लंदन नहीं जाना होगा। दिल्ली में आज म्यूजियम खोला गया है।
मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम
अगर आप खेल और खिलाड़ियों से प्यार करते हैं और उन्हें करीब से देखने के साथ-साथ उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद करते हैं तो फिर आप क्नॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा के पास खुले मैडम तुसाड्स वैक्स म्यूजियम जाइए।
मैरी कॉम
मैडम तुसाद में भारत की महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम का भी स्टेचू है जो कि दिखने में बिलकुल रियल लग रहा है। मैरी कॉम को बॉक्सिंग रिंग में दिखाया गया है।
डेविड बेकहम (IANS)
म्यूजियम में इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम का भी मोम का पुतला है। बेकहम को सूट-बूट में गेंद को पैर के नीचे दबाए दिखाया गया है।
क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर (IANS)
क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर का मोम का पुतला एक दम हूबहू उनके जैसा दिखता है। सचिन को जहां शतक के बाद अपनी जानी-पहचानी शैली में दोनों हाथ उठाए साथियों व दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दिखाया गया है।
मिल्खा सिंह (फाइल फोटो)
उड़न सिख नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का मोम के पुतले की भी एक झलक देखने को मिलेगी। मिल्खा सिंह को ट्रैक पर 'उड़ान' भरते हुए दिखाया गया है।
कपिल देव (मैडम तुसाद)
क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी कपिल देव को तेज गेंदबाजी एक्शन में दिखाया गया है।
दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी (मैडम तुसाद)
दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के मोम के पुतले लगे हैं, जो पूरी तरह जीवंत दिखते हैं। सभी खिलाड़ियों की खेल के मैदान में उनकी विशिष्ट शैली के साथ मैडम तुसाड्स में स्थापित किया गया है।