भारत पहुंची इवांका
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार के तौर पर बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत के हैदराबाद शहर में आज पहुंची। इवांका का भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर, अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और केंद्र एवं तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने तड़के लगभग तीन बजे शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया।
नरेंद्र मोदी और इंवाका ट्रंप
जीईएस के शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंवाका ट्रंप बीच 20 मिनट की बैठक हुई। 29 नवंबर को विमिन इन आंट्रप्रन्योरियल लीडरशिप और विमिन इन वर्कफोर्स नाम से दो पैनल डिस्कशन में भाग लेने से पहले वह मुख्य भाषण भी देंगी।
इवांका के साथ मोदी
मोदी ने इस दौरान इवांका और अमेरिका के प्रतिनिधियों को भारत द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
जीईएस के उद्घाटन सत्र में हिस्सा बनी
मोदी ने इस दौरान इवांका और अमेरिका के प्रतिनिधियों को भारत द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
खास चूडियां
29 नवंबर को विमिन इन आंट्रप्रन्योरियल लीडरशिप और विमिन इन वर्कफोर्स नाम से दो पैनल डिस्कशन में भाग लेने से पहले वह मुख्य भाषण भी देंगी। जानकारी के मुताबिक इवांका हैदराबाद की चार मीनार का दौरा भी कर सकती है। इवांका को गिफ्ट करने के लिए लाड बाजार के मो. जुबैर ने खास चूडियां तैयार की है। इन्हें बनाने के लिए 45 दिन लगे। हालांकि अभी इवांका का दौरा तय नहीं है।
फलकनुमा पैलेस में शाही भोज
इस सम्मेलन के बाद इवांका के सम्मान में हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शाही भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इस शाही भोज में 1500 गेस्ट के लिए 100 डिशेज तैयार की जा रही हैं।वहीं, इवांका को ख़ास निजामी डिशेज सर्व की जाएंगी। इवांका को सर्व किए जाने वाले मेनू में दही के कबाब, गोश्त शिकमपुरी कबाब, कुबानी के मलाई कोफ्ता, मुर्ग पिस्ता का सालन, सीताफल कुल्फी ख़ास रहेगा।