सौजन्य ट्विटर
बारिश से पूरे देश में भारी तबाही मची हुई है। राजधानी दिल्ली में हुई बारिश से दिल्लीवालों को काफी परेशानी हुई। जगह जगह जल भराव से यातायात व्यवस्था थम गयी| लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि मेट्रो भी समय पर लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाने में असफल रही। लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
सौजन्य ट्विटर
लगातार बारिश ने मुंबई के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से ठप्प हो गयी है। लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में लगभग 93.2 मिलीमीटर (mm ) बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सौजन्य ट्विटर
बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। शुक्रवार को भारी बारिश के चलते कुछ घंटों के लिए यात्रा को रोकना पड़ा। बाद में पहलगाम और बालटाल के रास्तों यात्रा को बहाल किया गया।
![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/01/24-heavyrainsassam.jpg)
सौजन्य ट्विटर
उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश ने भरी तबाही मचा रखी है। ब्रह्मपुत्र नदी के उफान पर होने कारण असम में लगभग 1.52 लाख लोग प्रभावित हुए है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार करीमगंज में 1 व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गयी है। करीमगंज असम के सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों में से है। यहां 8000 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हो गयी और करीब। 1.35 लाख लोग प्रभावित हुए है।
सौजन्य ट्विटर
महाराष्ट्र के ठाणे में भी बारिश का कहर देखने को मिला। लोकल ट्रेनों की आवाजाही में रुकावट देखने को मिली। लोग समय से अपने काम पर न पहुंच पाने के कारण परेशान रहे।
![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/01/46-HEAVYRAINSBIKANER.jpg)
सौजन्य ट्विटर
लगातार बारिश ने 'डेजर्ट स्टेट' के नाम से मशहूर राजस्थान का भी पारा नीचे गिरा दिया। जून के महीने में यहां का तापमान औसतन 48°C रहता है लेकिन इस बार ये लुढ़क कर 35°C-37 °C के बीच आ पंहुचा है।