/newsnation/media/post_attachments/images/21-mumbairain10.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
मुंबई में मानसून शनिवार को आधिकारिक रूप से पहुंच गया। महानगर और महाराष्ट्र के अन्य भागों में तेज बारिश से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, हवाई सेवा, उपनगरीय रेल प्रणाली और सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
/newsnation/media/post_attachments/images/30-mumbairain6.jpg)
मुंबई में बारिश (ANI)
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में महानगर और उपनगरीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं विभाग ने सोमवार तक कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
/newsnation/media/post_attachments/images/71-mumbairain12.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
मुंबई में इमारत ढहने की कम से कम दो घटनाएं हुई हैं। ठाणे और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर पानी जमा होने की खबर है। यहां एक व्यक्ति की मौत करंट लगने और एक की आकाशीय बिजली गिरने से हो गई।
/newsnation/media/post_attachments/images/41-mumbairain11.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में आग से तबाह एक इमारत के एक हिस्से के अचानक ढह जाने से कम से कम दो दमकलकर्मी घायल हो गए।
/newsnation/media/post_attachments/images/72-mumbairain9.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
वहीं, मध्य मुंबई के प्रभादेवी में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला मकान की छत ढहने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
/newsnation/media/post_attachments/images/18-mumbairain.jpg)
मुंबई में बारिश (ANI)
वहीं, मध्य मुंबई के प्रभादेवी में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला मकान की छत ढहने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
/newsnation/media/post_attachments/images/25-mumbairain2.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
बारिश से मुंबई हवाईअड्डे पर विमान सेवा प्रभावित हुई। जेट एयरवेज ने अपराह्न् तीन बजे तक खराब मौसम की वजह से विमानों के उड़ान भरने में 40 मिनट की देरी और आगमन में 20 मिनट की देरी की घोषणा की।
/newsnation/media/post_attachments/images/77-mumbairain1.jpg)
मुंबई में बारिश (ANI)
बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि दोपहर तक दक्षिण मुंबई में 33.10 मिलीमीटर और उपनगरीय इलाकों में 33.80 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जगहों पर लगातार बारिश हो रही है।
/newsnation/media/post_attachments/images/11-mumbairain3.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
मध्य मुंबई के दादर पूर्व, परेल, सायन, किंग्स सर्किल और आसपास के इलाकों में पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और जाम से बचने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/40-mumbairain4.jpg)
मुंबई में बारिश (ANI)
मध्य रेलवे की उपनगरीय रेल सेवा 15 मिनट देरी से चल रही है, वहीं पश्चिमी रेलवे की रेल सेवा अबाधित रही।
/newsnation/media/post_attachments/images/14-mumbairain8.jpg)
मुंबई में बारिश (ट्विटर)
तटवर्तीय जिलों सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़, ठाणे, पालघर में भी भारी बारिश हुई। यहां बारिश होने से पिछले कई हफ्तों से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।