गुजरात के शेर
विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात पिछले दो महीने से सुर्खियों में है। आज दूसरे चरण के मतदान के बाद यहां बीजेपी, कांग्रेस के साथ अन्य उम्मीदवारों को भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। खैर, ये तो हो गई राजनीतिक गलियारों से जुड़ी बातें। लेकिन आज हम आपको इन सबसे इतर कुछ और खास और अहम बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से गुजरात अक्सर सुर्खियों में रहा है। गुजरात के शेर, डांडिया, गरबा, कच्छ की कड़ाई और सूरत की साड़ियों से तो हर कोई वाकिफ है। आइए तस्वीरों के माध्यम से आपको दिखाते हैं गुजरात किसके लिए सबसे अधिक मशहूर है।
गुजरात की कढ़ाई
गुजरात की कढ़ाई का हर कोई दीवाना है। इसमें अहीर कढ़ाई बन्नी, हीर कढ़ाई,जाट कढ़ाई, कांबी कढ़ाई, काठी कढ़ाई,खारेक कढ़ाई,कच्छ कढ़ाई, मिरर कढ़ाई,मोची व अरी कढ़ाई, मुतवा कढ़ाई, पक्को कढ़ाई, रबारी कढ़ाई काफी फेमस है।
डांडिया गुजरात का पारंपरिक लोकनृत्य
डांडिया गुजरात का पारंपरिक लोकनृत्य है, जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में डांडिया खेलकर भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। साथ ही अपने लिए मनचाहे फल की कामना करते हैं।
गुजरात का गरबा
गुजरात में गरबा काफी लोकप्रिय नृत्य है। नवरात्रि में इसे लोग एक समूह में मिलकर करते हैं साथ ही देवी मां के गीतों को भी गाते हैं। गरबा को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है इसलिए भी अश्विन मास की नवरात्रों को गरबा नृत्योत्सव के रूप में मनाया जाता है।
बॉलीवुड में भी गरबा और डांडिया काफी चर्चित
बॉलीवुड में भी गुजरात का गरबा और डांडिया काफी चर्चित है। गोलियों की रासलीला, हम दिल दे चुके सनम, लगान के साथ कई फिल्मों में डांडिया और गरबा को बखूबी फिल्माया गया है।
सूरत की साड़ियां
ना केवल देश में, बल्कि विदेश में भी सूरत की साड़ियां काफी फेमस हैं। महिलाओं में इनके प्रति दीवानगी देखते ही बनती है।
गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा
गुजराती परम्परागत लोकप्रिय खाखरा दिखने में पापड़ या पतले परांठे जैसी एकदम कुरकुरा होता है। इसे चाय के साथ खाया जाता है।
गुजरात का खांडवी और ढोकला
गुजरात का खांडवी और ढोकला भी लोगों में खासा लोकप्रिय है। इसे उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के लोग खाना पसंद करते हैं।