News Nation Logo

Bollywood Flashback| शाहरुख खान श्रीदेवी को शादी के लिए करना चाहता थे प्रपोज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में बादशाह ने अपने दिल की कई बातों का खुलासा किया ​है।

News Nation Bureau | Updated : 30 June 2017, 04:19:54 AM
शाहरुख खान

शाहरुख खान

1
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में बादशाह ने अपने दिल की कई बातों का खुलासा किया ​है।
शाहरुख खान और जूही

शाहरुख खान और जूही

2
उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती पड़ाव के दौरान उन्हें कई अभिनेत्रियां बहुत पंसद थीं और उन दिनों से वो श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें हेमा मालिनी, जीनत अमान, सायरा बानो, मुमताज, माधुरी और जूही बहुत पसंद हैं।
शाहरुख खान और माधुरी

शाहरुख खान और माधुरी

3
शाहरुख खान को श्रीदेवी के साथ ये अभिनेत्रियां इतनी पसंद है कि वो इन सभी के सामने शादी का प्रस्ताव रखना चाहते थे। लेकिन उन्हें अफसोस है कि वो दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी से कभी भी ना मिल सके।
शाहरुख खान और दिव्या भारती

शाहरुख खान और दिव्या भारती

4
साल 1992 में आई 'दीवाना' फिल्म से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। यह फिल्म 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसने 17 करोड़ की कमाई की और इसका संगीत का सबसे ज्यादा बिकने संगीत बना था।
शाहरुख खान

शाहरुख खान

5
थियेटर में फिल्म का गाना 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' चलते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सिनेमाहाल गूंज उठा। 90 के दशक में अचानक स्क्रीन पर दस्तक देने वाला नया हीरो रातों रात एक्टर से स्टार बन जाएगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा।
शाहरुख खान

शाहरुख खान

6
टीवी पर शाहरुख को 'फौजी' और सर्कस जैसे धारावाहिकों में देख चु​के दर्शकों के लिए यह उनका नया अवतार था। देखते ही देखते ये सितारा बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर हो गया।
तीसरे खान का जन्म

तीसरे खान का जन्म

7
इसके बाद तो मानों एक-एक करके शाहरुख खान हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाते गए। और फिल्मी पर्दे पर छाने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके साथ ही आमिर खान और सलमान खान के बाद फिल्म इंडस्ट्री को शाहरुख के रुप में तीसरा खान मिल गया। और शाहरुख आज दोनों खानों के साथ मिलकर बॉलीवुड के बादशाह बन गए हैं।
दीवाना के 23 साल

दीवाना के 23 साल

8
#23GoldenYearsOfSRK दीवाना के 23 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया ने भी शाहरुख को सुर्खियों में खासा तवज्जो दी।
'दीवाना' में दिव्या भारती और शाहरुख खान

'दीवाना' में दिव्या भारती और शाहरुख खान

9
राज कंवर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। 'दीवाना' में दिव्या भारती, देवेन वर्मा, अमरीश पुरी और आलोक नाथ ने काम किया था। इस फिल्म की हीरोइन दिव्या भारती और विलेन अमरीश पुरी और का अब निधन हो चुका है।
पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

10
इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था जिसके बाद तो उनके पास अवॉर्ड की लाइन लग गई। 25 साल के इस सफर में शाहरुख ने देश-विदेश में करोड़ों फैंस बनाए हैं। हालांकि बतौर हीरो शाहरुख पहली बार 'दीवाना' में नहीं, बल्कि 1989 में एक छोटी सी झलक फिल्म 'इन विच ऐनी गिव्स इट थोज वन्स' में दिखाई दिए थे। जिसमें अरुंधती रॉय ने भी काम किया था।