News Nation Logo

Eid Mubarak 2017: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल फितर का जश्न

रमजान का पाक म​हीना खत्म हो गया है, इबादतों और रोजे के बाद पूरे देश में ईद-उल फितर का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं हर राज्य में नमाज अदा कर अल्लाह ​को याद किया जा रहा है।

News Nation Bureau | Updated : 26 June 2017, 06:40:08 AM
ईद-उल फितर का जश्न

ईद-उल फितर का जश्न

1
रमजान का पाक म​हीना खत्म हो गया है, इबादतों और रोजे के बाद पूरे देश में ईद-उल फितर का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं हर राज्य में नमाज अदा कर अल्लाह ​को याद किया जा रहा है।
हैदराबाद में चारमिनार के नजदीक मक्का मस्जिद का नजारा

हैदराबाद में चारमिनार के नजदीक मक्का मस्जिद का नजारा

2
बता दें इस साल 28 मई से रमजान शुरू हुए थे। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग लजीज पकवान बनाते हैं। नए कपड़े पहनते हैं, मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं।
असम के गुवाहटी में अल्लाह को याद करते बच्चे

असम के गुवाहटी में अल्लाह को याद करते बच्चे

3
इस त्योहार का नाम ईद-उल-फितर कैसे पड़ा, ये जानने की उत्सुकता हर किसी में रहती है। तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि ईद के दिन नमाज से पहले सभी मुस्लिम फितरा अदा करते हैं।
पटना के गांधी मैदान में ईद पर नमाज अदा करते लोग

पटना के गांधी मैदान में ईद पर नमाज अदा करते लोग

4
जकात भी निकालते हैं। फितरे का अर्थ है- सुबह निर्धन एवं फकीरों को पैसे की शक्ल में फितरे की रकम देना। कहा जाता है कि दान या जकात ‌किए बिना ईद की नमाज नहीं होती।
दिल्ली के जामा मस्जिद में एक-दूसरे के गले मिलते लोग

दिल्ली के जामा मस्जिद में एक-दूसरे के गले मिलते लोग

5
रमजान के 30वें दिन आखिरी रोजा के बाद मुस्लिमों के चांद देखकर ईद मनाने की परंपरा है। माना जाता है कि रमजान माह के दौरान ही कुरान का अवतार हुआ था। इसलिए इस माह कुरान अधिक पढ़ी जाती है।