News Nation Logo

राम रहीम पर आज आएगा फैसला, छावनी में तब्दील सिरसा-पंचकुला

Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh rape case verdict Army in Sirsa police carry out flag march

News Nation Bureau | Updated : 25 August 2017, 09:26:52 AM
राम रहीम (फोटो-PTI)

राम रहीम (फोटो-PTI)

1
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में पंचकुला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले के एक दिन पहले गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार को डेरा प्रमुख के खिलाफ 2007 से चल रहे मामले पर फैसला सुनाएगी।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त (फोटो-PTI)

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त (फोटो-PTI)

2
अधिकारियों ने चंडीगढ़ और पंचकुला में कर्फ्यू जैसे प्रतिंबध लगाए हैं। गुरमीत राम रहीम के लगभग हजारों अनुयायी पहले ही पंचकुला और हरियाणा के सिरसा में स्थित डेरा के मुख्यालय के पास इकट्ठे हो गए हैं। अधिकारियों ने कई ऐहतियाती कदम उठाए हैं। हरियाणा सरकार की मांग के बाद पंचकुला और सिरसा में सेना बुलाई गई है।
राम रहीम के समर्थक (फोटो-PTI)

राम रहीम के समर्थक (फोटो-PTI)

3
डेरा प्रमुख के और अनुयायियों को पंचकुला पहुंचने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और पंचकुला के लिए बसें चलानी बंद कर दी हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को हरियाणा जाने वाली 74 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। डेरा प्रमुख ने अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए गुरमीत ने कहा कि वह भगवान में विश्वास रखते हैं और सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।
रोड ब्लॉक कर सुरक्षा करते पुलिसकर्मी (फोटो-PTI)

रोड ब्लॉक कर सुरक्षा करते पुलिसकर्मी (फोटो-PTI)

4
गुरमीत राम रहीम के पंजाब व हरियाणा व दूसरे राज्यों में लाखों अनुयायी हैं। गुरमीत राम रहीम पर उनकी पूर्व महिला अनुयायी ने डेरा शिविर में उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है। यह चंडीगढ़ से 260 किमी दूर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने को बताया कि पंजाब और हरियाणा में करीब 15,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और पंचकुला तक और लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए दो दिन के लिए अपनी बसों की सेवा रोक दी है।
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय (फोटो-PTI)

सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय (फोटो-PTI)

5
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने संवाददाताओं को दिए बयान में कहा कि अदालत के फैसले से संबंधित किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए अगले तीन दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को अधिकारियों द्वारा की गई बैठक में इसका फैसला किया गया। इसके अलावा, चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब के एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की जाएगी।
हरियाणा-पंजाब में स्कूल कॉलेज बंद (फोटो-PTI)

हरियाणा-पंजाब में स्कूल कॉलेज बंद (फोटो-PTI)

6
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार तक पंचकुला जिले में सभी कॉलेजों और पुस्तकालयों को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया है। चंडीगढ़ में शनिवार तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीवीआईपी सुरक्षा में लगे 1,000 सुरक्षाकर्मियों को घटाने और उन्हें राज्य की सुरक्षा में लागने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने बुधवार को सुरक्षा बैठक की समीक्षा की थी।
सड़कों पर राम रहीम के समर्थक (फोटो-ANI)

सड़कों पर राम रहीम के समर्थक (फोटो-ANI)

7
पंचकुला में दंगा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। पंचकुला में चौधरी ताऊ देवी लाल स्टेडियम और सिरसा में दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम को विशेष जेल घोषित किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सभी स्कूल व कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।