News Nation Logo

Delhi University Admission: डीयू के टॉप 10 कॉलेजों में हर कोई पाना चाहता है दाखिला

दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लगभग 70 कॉलेज दिल्ली के नार्थ साउथ ईस्ट और वेस्ट इलाकों में फैले हुए हैं। जहां कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं। आज हम आपको विश्वभर में मशहूर डीयू के 10 बेस्ट कॉलेज के बारें में बताने जा रहे हैं, इनके बारें में जानने के बाद आप एडमिशन के लिए बिल्कुल भी कन्फयूज नहीं रहेंगे। ये कॉलेज उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए जाने जाते है।

News Nation Bureau | Updated : 03 July 2017, 07:16:42 PM
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी

1
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लगभग 70 कॉलेज दिल्ली के नार्थ साउथ ईस्ट और वेस्ट इलाकों में फैले हुए हैं। जहां कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं। आज हम आपको विश्वभर में मशहूर डीयू के 10 बेस्ट कॉलेज के बारें में बताने जा रहे हैं, इनके बारें में जानने के बाद आप एडमिशन के लिए बिल्कुल भी कन्फयूज नहीं रहेंगे। ये कॉलेज उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए जाने जाते है।
1. सेंट स्टीफन कॉलेज

1. सेंट स्टीफन कॉलेज

2
विश्वविद्यालय एन्क्लेव में स्थित, सेंट स्टीफन दिल्ली विश्वविद्यालय का सबसे पुराना कॉलेज है, जिसे 1881 में क्रिस्चन मिशनरी कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था। सेंट स्टीफन भारत में आर्ट्स और विज्ञान के लिए सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक माना जाता है। यहां से मोंटेक सिंह अहलूवालिया, खुशवंत सिंह, बरखा दत्त, कपिल सिब्बल के साथ ही कई बड़ी हस्तियां पढ़कर निकली हैं। इस ​कॉलेज में इकोनोमिक,हिस्ट्री, इंग्लिश, मैथमेटिक्स के साथ ही कैमिस्टी के कोर्स कराए जाते हैं।
2. श्रीराम कॉलेज आॅफ कॉमर्स SRCC

2. श्रीराम कॉलेज आॅफ कॉमर्स SRCC

3
श्रीराम कॉलेज आॅफ कॉमर्स एक निजी कॉलेज है। एसआरसीसी की स्थापना 1926 में दिवंगत लाला श्रीराम ने की थी। यह ग्रेजुएट स्तर पर केवल दो पाठ्यक्रमों के लिए फेमस है। पहला कॉमर्स और दूसरा इकोनोमिक, यहां दाखिला लेने वाले छात्र यहां से इन विषयों में दक्षता प्राप्त कर बाहर निकलते हैं। पहले यह कॉलेज का कैंपस दरियागंज में था, लेकिन 1957 में इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी कैम्पस में स्थानांतरित कर दिया गया।
3. हिंदु कॉलेज

3. हिंदु कॉलेज

4
दिल्ली विश्वविद्यालय का हिंदु कॉलेज साइंस, आर्ट के साथ कॉमर्स के कोर्स के लिए जाना जाता है। हिंदु कॉलेज की स्थापना 1899 वर्ष में की गई थी। भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इसे बायोटेक्नोलॉजी विभाग के लिए 'स्टार कॉलेज' का दर्जा दिया गया है। यह कॉलेज अर्थशास्त्र,राजनीति विज्ञान, फिलोस्पी,इतिहास, कॉमर्स के लिए फेमस है।
4. हंसराज कॉलेज

4. हंसराज कॉलेज

5
1948 में स्थापित, हंसराज कॉलेज तीन दशकों तक केवल लड़कों के लिए ही था। हंसराज कॉलेज से निकले छात्र आज राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम कर चुके हैं। यहां से बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान ने भी पढ़ाई की है। हंसराज दिल्ली यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पहला कॉलेज है, जहां विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इसे वर्तमान में डीएवी द्वारा चलाया जा रहा है। इस कॉलेज में इकोनोमिक, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, कैमिस्टी के साथ ही फिजिक्स का कोर्स कराया जाता है।
5. मिरांडा हाउस

5. मिरांडा हाउस

6
मिरांडा हाउस यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के नॉर्थ कैंपस का हिस्सा है। एचआरडी मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां 233 फैकल्टी मेंबर्स हैं, जिनमें से 142 पीएचडी हैं। यहां 195 महिला फैकल्टी हैं। यह इकोनोमिक, इंग्लिश,मैथमेटिक्स, पोल साइंस, फिलोस्पी के लिए फेमस है।
6. शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़

6. शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़

7
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़ (एसएससीबीएस), दिल्ली विश्वविद्यालय, भारत के तहत अधोस्नातक प्रबंधन अध्ययन का एक प्रमुख संस्थान है। इसका नाम सुखदेव थापर के नाम पर दिया गया, जो आजादी से पहले के समय में एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इस कॉलेज की स्थापना 1987 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा भारत में महाविद्यालयी बिजनेस स्कूल के पहले संस्थान के रूप में की गयी, जो अधोस्नातक स्तर पर प्रबंधन शिक्षा प्रदान करता है। यह एशिया के सबसे अच्छे बिजनेस कॉलेज में से एक माना जाता है। यहां से आप Bachelors in Management Studies,B. Tech in Computer Sciences में कोर्स कर सकते हैं।
7. रामजस कॉलेज

7. रामजस कॉलेज

8
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों में से एक रामजस की स्थापना 1917 में हुई थी। जनवरी 2017 में रामजस के 100 साल पूरे होने पर जश्न भी मनाया गया। रामजस कुछ कॉलेजों में से एक हैं, जो कि लड़कों और लड़कियों दोनों को छात्रावास की सुविधा प्रदान करते है। यह कॉलेज इकोनोमिक, इंग्लिश,हिस्ट्री, पोल साइंस, कॉमर्स के लिए फेमस है।
8.किरोड़ीमल कॉलेज

8.किरोड़ीमल कॉलेज

9
किरोड़ीमल कॉलेज का नाम आते ही सबसे पहले बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का जहन में आता है। 1 फरवरी 1954 को सेठ किरोड़ीमल ने इसे नार्थ कैंपस में स्थापित किया। यह कॉलंज बीए, बीकॉम और बीएससी में ऑनर्स के अलावा, बांग्ला, कॉमर्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिलोसफी, पोलिटिकल साइंस, उर्दू, बॉटनी, जियोग्राफी, फिजिलकल एजुकेशन,संस्कृत, कैमेस्ट्री, हिंदी के कोर्स लिए फेमस है।
9. दौलतराम कॉलेज

9. दौलतराम कॉलेज

10
दौलत राम कॉलेज लड़कियों का कॉलेज है। इसकी स्थापना 1960 में की गई थी। यह कॉलेज आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के लिए फेमस है। इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 30 कॉलेजों में स्थान दिया गया है। इसमें विभिन्न विदेशी भाषाओं का कोर्स भी कराया जाता है।
10.शहीद भगत सिंह कॉलेज

10.शहीद भगत सिंह कॉलेज

11
शेख सराय फेज II में स्थित यह कॉलेज बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) जिऑग्रफी, बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम प्रोग्राम और बीए प्रोग्राम कोर्स के लिए जाना जाता है। यहां 91 फैकल्टी मेंबर्स हैं जिनमें से 33 महिला और 47 पीएचडी होल्डर हैं।